HomeBusinessबजट में ऐसा क्या था जिससे शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 1500...

बजट में ऐसा क्या था जिससे शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 1500 अंक टूटा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट ने शेयर बाजार को बड़ा झटका दिया। सुबह 11 बजे बजट भाषण शुरू होने के समय सेंसेक्स 400 अंकों की बढ़त में था, लेकिन भाषण खत्म होते-होते बाजार पूरी तरह टूट गया।

सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

दिन के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 2,300 अंक से ज्यादा टूट गया। अंत में यह 1,546.84 अंक (1.88%) गिरकर 80,722.94 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 भी 495.20 अंक (1.96%) गिरकर 24,825.45 के स्तर पर आ गया।

9.72 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप साफ

बाजार की इस तेज गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 9.72 लाख करोड़ रुपये घटकर 450.15 लाख करोड़ रुपये रह गया। निवेशकों में घबराहट साफ दिखी।

STT बढ़ोतरी बनी गिरावट की बड़ी वजह

बजट में फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को 50 से 150 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान किया गया।

  • फ्यूचर ट्रेड्स पर STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05%
  • ऑप्शन प्रीमियम पर STT 0.1% से बढ़ाकर 0.5%

इस फैसले ने ट्रेडर्स और शॉर्ट-टर्म निवेशकों को झटका दिया।

किन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स पर SBI, अडानी पोर्ट्स, BEL, ITC, टाटा स्टील के शेयर 4–6% तक टूटे।
निफ्टी 50 में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडाल्को और ONGC सबसे ज्यादा गिरे।

ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में

  • निफ्टी मिडकैप 100: 2% गिरावट
  • निफ्टी स्मॉलकैप 100: 2.7% गिरावट
  • India VIX: करीब 12% की उछाल

सेक्टरवाइज देखें तो IT सेक्टर को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। PSU बैंक इंडेक्स करीब 6% और मेटल इंडेक्स 4% गिरा।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.