HomePoliceतो अब रोजाना तीन तीन स्पा की जांच करेंगी पुलिस

तो अब रोजाना तीन तीन स्पा की जांच करेंगी पुलिस

खबर संसार हल्द्वानी। तो अब रोजाना तीन तीन स्पा की जांच करेंगी पुलिस। क्योंकि पुलिस के पास इसकी सूचना है। अधिकांश स्पा में अवैध काम होता है। आज भी एसएसपी के दिशा निर्देश में तीन स्पा सेंटर पर जांच की है जिसमे कई खामियां पाई गई।

बताते चले की हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेंटरों से मिल रही अनियमितताओं की सूचना पर ललिता पांडे प्रभारी निरीक्षक प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा प्लान बी स्पा सेंटर निकट हाईडिल गेट नैनीताल रोड, सिल्वर बुद्धा सपा सेंटर हाईडिल गेट नैनीताल रोड, परफेक्ट सपा सेंटरहाईडिल गेट नैनीताल रोड, में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षण व जांच यह तथ्य प्रकाश में आया कि उपरोक्त स्पा सेंटर में कोई भी मालिक मौजूद नहीं मिला तथा बिना अनुमति के स्पा सेंटर का संचालन किया जा रहा है

चेकिंग के यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि स्पा सैंटरो में कर्मचारी गणों का भी पुलिस चरित्र सत्यापन नहीं कराया गया है । तथा विजिटर रजिस्टर में सही रूप से कोई एंट्री नहीं की गई है न ही ग्राहकों से आईडी कार्ड प्राप्त किए गए हैं स्पा सेंटर के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की जा रही है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.