खबर संसार रामनगर।तो रणजीत बन सकते खलनायक हरीश के लिए। जी हा रणजीत का अगला फैसला क्या होगा इस पर निर्भर करता है । रणजीत रावत का अगला फैसला हरीश रावत के लिए मुसीवत पैदा कर सकता है।
जी हा क्योंकि उन्होंने कहा है कि वो पिछले 5 सालो से रामनगर में सक्रिय है हर व्यक्ति के सुख दुख में सम्मिलित होते रहे है। और हाईकमान ने भी उनसे रामनगर से चुनाव लड़ने के निर्देश दिया था। लेकिन सूची में हरीश रावत जी का नाम आने से असमंजस में हू। पार्टी के लोगो और अपने समर्थकों से सलाह मशवरा कर अगला कदम में उठाऊंगा।
बताते चले की रामजीत रावत कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी है। हाईकमान उन्हे सॉल्ट से चुनाव लड़ने को मनाने में लगा है ताकि बगावत थामी जा सके। अन्यथा यदि रंजीत रावत निर्दलीय लड़ते है रामनगर विधानसभा से तो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।


