spot_img
spot_img
HomePoliticalपीएम मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस का वार, लॉन्च किया ‘मेरी...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस का वार, लॉन्च किया ‘मेरी डिग्री 

हल्द्वानी खबर संसार.पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस का वार, लॉन्च किया ‘मेरी डिग्री का क्या ?’ पोस्टर, रोजगार नहीं तो खाली पद ही भर दो, विशाल सिंह भोजक ने सरकार पर बोला हमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर युवा कांग्रेस ने “मेरी डिग्री कहाँ है पोस्टर लॉन्च कर केंद्र सरकार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा कि आज देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को “बेरोजगारी दिवस” के रूप में मना रहा है। युवा कांग्रेस की ओर से “मेरी डिग्री का क्या अभियान के तहत पोस्टर लॉन्च किया गया। वही छात्रों की गूँज की महानगर को-और्डिनेटर राधा आर्या ने दावा किया कि देश में सरकारी विभागों में करीब 50 लाख पद खाली हैं और सरकार से इन पदों को भरने की मांग की उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो करोड़ रोजगार के पुराने दावे का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ।और तो और जों स्टेट गवर्नमेंट के पास 60 हज़ार खाली सरकारी पद पड़े हैं कम से कम उन 60 हज़ार पदों मे नियुक्तियां कर प्रदेश के 60 हज़ार युवाओं को तो फायदा पहुंचाया जा सकता हैं!मगर नहीं भाजपा सरकार के एजेंडे मे ही शिक्षा स्वास्थ और रोजगार नहीं हैं विशाल सिंह भोजक ने कहा कि सरकार नए रोजगार देने में सक्षम नहीं है तो कम से कम खाली पड़े सरकारी पदों को ही भर दिया जाए, ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।युवा कांग्रेस का यह अभियान अब रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति का हिस्सा है। ऐसे में “मेरी डिग्री कहाँ है पोस्टर के जरिए युवाओं के रोजगार का मुद्दा एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.