spot_img
spot_img
HomePoliceलहंगा पिछोड़ा पारंपरिक वेशभूषा आभूषण में एकाएक एसएसपी

लहंगा पिछोड़ा पारंपरिक वेशभूषा आभूषण में एकाएक एसएसपी

खबर संसार हल्द्वानी। लहंगा पिछोड़ा पारंपरिक वेशभूषा आभूषण में एकाएक एसएसपी को देखा तो पहचान ही नही पाए। जी प्रीति प्रियदर्शिनी जो आज अपनी पूरी टीम के साथ काठगोदाम  कालीचोड में 200 पोधो को रोपने के साथ साथ उनकी परवरिश के लिए जाल का प्रबंध अच्छा लगा। की वो वास्तव में पेड़ लगा रही है ।

 

इससे पूर्व उत्तराखण्ड के लोक त्यौहार हरेला पर्व के उपलक्ष्य मैं नैनीताल पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद स्तर पर चलाया गया वृहद वृक्षारोपण अभियान हरेला पर्व के अवसर पर श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की अध्यक्षता में कालीचौड़ मंदिर काठगोदाम के पास पुलिस द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान  देवेंद्र पिंचा पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, डॉ. जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी लालकुआं, शांतनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, मनोज रतूड़ी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, विमल मिश्र थानाध्यक्ष काठगोदाम सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के लगभग 250 से अधिक पौधों का पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा कहा गया कि बदलते जलवायु परिवर्तन के दृष्टिगत हम सभी को बृहद रूप में वृक्षारोपण करने के साथ-साथ रोपित पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प भी लेना चाहिए।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.