खबर संसार, बिहार : snake ने यवुक को काटा, तो युवक ने सांप को ही चबा डाला मामला बिहार के नालंदा जिले का है, जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महतो को सांप ने काट लिया जिसके बाद गुस्साए बुजुर्ग ने सांप को चबा-चबाकर मार डाला. हालांकि सांप के काटने के कुछ देर बाद ही बुजुर्ग की भी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार रामा महतो को snake के बच्चे ने रात काट लिया। उस दौरान महतो शराब के नशे में थें, शराब के नशे में ही महतो ने सांप को पकड़ लिया और बोला कि तुमने मुझे काटा है। अब मैं तुम्हे काटूंगा। और फिर नशे में धुत महतो ने सांप को पकड़ लिया।
ये भी पढ़े- Egg मांसाहारी है या शाकाहारी, क्या है सच्चाई
और फिर महतो ने snake को चबा-चबाकर मार डाला
जब 65 वर्षीय बुजुर्ग महतो snake को चबा रहा था तो उस दौरान सांप ने उसके के मुंह में कई जगहों पर काट लिया। इससे बजुर्ग की हालत खराब हो गई। सांप को चबाने के बाद भी राम महतो नहीं माना और फिर मरे हुए सांप को महतों ने पेड़ की टहनी से लटकाने के बाद सोने चला गया।
लोगों ने कहा कि तुम्हे snake से काट लिया है, इसका तुरंत इलाज करवाओ, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी सांप इसके महतो ने यह कहकर टाल दिया, कि यह तो सांप का बच्चा था जहर चढ़ेगा नहीं। वहीं अगले दिन सुबह महतो की हालत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

