खबर संसार हल्द्वानी. बड़ी खबर से मचा हड़कंप जब डीजी विजिलेंस बोले एक दर्जन अधिकारीयों पर विजिलेंस की नजरजी हा आज डायरेक्टर विजिलेंस वी मुरुगेशन का हल्द्वानी आगमन हुआ. जहां उन्होंने कुमाऊं विजिलेंस कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मामलों के जांचों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आय से अधिक संपत्ति मामले में 12 अधिकारियों की जांच चल रही है और जांच आने के बाद ही बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा विजिलेंस की जांच गोपनीय रहती है
मचा हड़कंप जब विजिलेंस डायरेक्टर बोले दर्जन भर अधिकारीयों पर पैनी नजर
साथ ही उन्होंने कहा कि दरोगा भर्ती घोटाले की जांच भी जारी है, जिसमें अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं और उम्मीद है की जांच जल्द पूरी हो जाएंगी. उन्होंने खबर संसार से बात करते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजिलेंस में कई अन्य मामलों की जांचें रही है जिनको जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा 1064 नंबर जारी किया गया है जिससे कि लोग भ्रष्टाचार की शिकायत होने पर विजिलेंस को सूचित कर सकते है. उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा.


