खबर संसार हल्द्वानी.विजिलेंन्स के रडार पर था त्रिपाठी और रंगे हाथ पकड़ा गया,11और है रडार पर. जी हा सप्ताह भर पहले ही विजिलेंस डायरेक्टर वी मुरुगेशन हल्द्वानी आये थे और दर्जन भर अधिकारी विजिलेंन्स रडार पर है कि बात सामने आई थी यानि जिला पंचायतीराज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी पर नजर थी विजिलेंन्स की. और आज रंगे हाथ एक लाख की रिश्वत लेते हुए विजिलेंन्स टीम ने पकड़ लिया.घर पर तलाशी में 20 लाख रुपया मिला है जानकारी अनुसार त्रिपाठी तीन बार पोस्टिंग उधमसिंह नगर में रह चुका है वर्तमान में पोस्टेड है. इसका ऑफिस विकास भवन में प्रथम तल पर है जिला उद्यान अधिकारी के बगल में.
विजिलेंन्स के रडार पर था त्रिपाठी और रंगे हाथ पकड़ा गया,11और है रडार पर
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार में एक बार फिर से प्रहार हुआ है कुमाऊं मंडल हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम के अन्तर्गत जारी किये गये टोल फ्री नम्बर – 1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशा पर गरुवार को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर प्रहलाद नारायण मीणा, (IPS) के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी, अनिल मनराल के पर्यवेक्षणविजिलेंस टीम ने निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी, रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर रमेश चन्द्र त्रिपाठी पुत्र गंगा प्रसाद त्रिपाठी हॉल निवासी क्वार्टर- 05 आफिसर्स कालोनी, विकास भवन के पीछे रूद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को स्मार्ट बाजार रूद्रपुर की पार्किग में शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया टीम में एसपी विजिलेंस प्रह्लाद मीणा और सीओ अनिल मनराल के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी अधिकारी को पकड़ा। टीम में इंस्पेक्टर ललिता पांडे, मनोहर सिंह दसौनी, विजोर कुमार यादव, हेम चन्द्र पांडे, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह बोहरा, नवीन कुमार और गिरीश चंद्र जोशी शामिल रहे


