खबर संसार हल्द्वानी । एसपी मय टीम क्यों गए ज्वेलर्स पर जाने और देखे वीडियो में! जी हा ज्वेलर्स कारोबारियों सीसीटीवी कैमरे लगा लो वरना पुलिस करेंगी चालान! जी हा एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र मय टीम के बाजार में राउंड मारा । एक एक ज्वेलर की दुकान पर जाकर इस बाबत जागरूक किया । दुकानदार से बात करी।साथ ही ज्वेलर को वार्निंग भी दी की हरेक स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए अगर नया स्टाफ आया है तो उसकी भी और जो छोड़कर कर गया है उसकी भी सूचना पुलिस को देनी होंगी।
ज्वेलर्स कारोबारियों सीसीटीवी कैमरे लगा लो वरना पुलिस करेंगी चालान!
खबर संसार से बातचीत में एसपी ने बताया की ऑपरेशन गोल्ड पर कार्यवाही की जा रही है। इसमें खासकर ज्वेलर्स को सचेत किया जा रहा है की वो सीसीटीवी लगाए। वो भी जो एकदम हरेक को दिखाई न दे क्योंकि लूटपाट करने वाले सीसीटीवी पर स्प्रे कर देते है लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए। लिहाजा दुकान के अंदर भी कैमरे हो बाहर भी। साथ ही स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है। एसपी ने बताया की इस बाबत सभी थानों चौकी इंचार्ज को इतला दे दी गई है। की सभी को इस बाबत बात कर प्रॉपर कार्यवाही की जाए
शिकायत आ रही थी ज्वेलर्स ने प्रॉपर कैमरे इत्यादि
बताते चले की कई दिनों से शिकायत आ रही थी ज्वेलर्स ने प्रॉपर कैमरे इत्यादि के साथ स्टाफ वेरिफिकेशन नही करा रखा है लिहाजा पुलिस आज बाजार में घूम घूम कर ऑपरेशन गोल्ड के तहत ज्वेलर्स कारोबारियों को जागरूक कर रही है कि वह अपने प्रतिष्ठान में सीसी कैमरे लगाए अंदर और बाहर दोनों और साथ ही स्टाफ का वेरिफिकेशन भी करवाएं साथ ही जो छोड़कर जाता है उसका भी वे वेरिफिकेशन कराएं क्योंकि शिकायतें आ रही थी लगातार, की कोई भी ज्वेलर्स स्टाफ वेरिफिकेशन नहीं करा रहा न छोड़ कर जाने वाले की सूचना पुलिस को दे रहा था न नए आने वाले स्टाफ की।


