HomeCrimeLove Marriage: शादी के 2 दिन बाद ही घर से भगाया

Love Marriage: शादी के 2 दिन बाद ही घर से भगाया

सूरत, खबर संसार। लव मैरेज (Love Marriage) के दो बाद ही पति पत्‍नी को छोड़कर कहीं चला गया। फ‍िर घरवालों ने लड़की को घर में रहने के लिए 20 लाख रूपये मांगे और घर से निकाल दिया।

ये आरोप वेसू इलाके में रहने वाली एक महिला ने लगाए। उसने बताया कि उसके पति ने शादी के दो दिन बाद ही छोड़ दिया। खास बात ये है कि दोनों की ये लव मैरेज (Love Marriage)  थी। पति ने अपनी पत्नी से कहा कि वो कहीं जा रहा है और 10 दस मिनट में वापस लौट आएगा। लेकिन वो वापस नहीं लौटा।

इसे भी पढ़े-CoWIN ऐप पर कोरोना के टीके के लिए करे रजिस्ट्रेशन

उसने अपने मोबाइल को भी स्विच ऑफ कर लिया। जब परिणीति अपने पति को ढूंढने के लिए घर से जा रही थी, तो उसके ससुराल वालों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही उसे घर से बाहर निकाल दिया और कहा कि अगर वह अपने पति के साथ रहना चाहती है तो वो अपने माता-पिता से 20 लाख रुपये (dowry) लेकर आए।

19 साल की परिणीति की शादी 11 दिसंबर, 2020 को हुई थी। उसने अजीत सोसाइटी, आशानगर, के निवासी जय नीरज जगानी के साथ प्रेम विवाह किया था। ससुराल वाले उसे शादी के तुरंत बाद से ही परेशान करने लगे. इसके बाद इनके ससुर और सास ने परिणीति को घर से छक्का दे कर बाहर कर दिया।

मामला दर्ज

परिणीति का आरोप है कि उसके ससुर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। ससुर ने ये भी कहा कि अगर तुम जय के साथ रहना चाहते हैं, तो अपने माता-पिता से 20 लाख रुपये लेकर आओ. परिणीति के मुताबिक इसके बाद उसने सीढ़ियों से उन्हें धक्का दे दिया. पुलिस ने पत्नी की शिकायत के बाद पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़े-

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.