खबर संसार हल्द्वानीःशादी से पहले हिन्दू धर्म अपना लेगा,कह मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की को लिया झांसे में, हिन्दू लड़की लड़के संग प्यार में उलझी! मुस्लिम युवक ने इस दौरान कई बार लड़की से शारीरिक संम्बन्ध बनाये, शादी की बात लड़की द्वारा करने पर डराया धमकाया, चैट विडिओ भी करा दिए फ़ोन से ऐसा आरोप हिन्दू लड़की ने लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया, फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मेरठ निवासी शादाब को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ऊधमसिंह नगर के शक्तिफार्म की रहने वाली युवती हल्द्वानी में किराये पर रहकर एक मोबाइल शाप में नौकरी करती है। उसी दुकान में मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी शादाब भी कार्यरत था। आरोप है कि शादाब ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का प्रस्ताव रखा और कहा के वह शादी के लिए मुस्लिम चर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना नेगा। इसी भरोसे का फायदा
उठाकर उसने अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो शादाब अपने वादे से मुकर गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल से चैट, फोटो और वीडियो भी डिलीट कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया आरोपित शादाब को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
