बिहार के सीवान जिले में एक बार फिर तेजाब कांड सामने आया है। जीबी नगर थाना क्षेत्र के सरैया गांव में 30 वर्षीय मोहम्मद नदीम हुसैन पर तेजाब डालने और उसे दुकान के अंदर बंद कर आग लगाने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल नदीम की सीवान सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
मृतक की बहन अफसाना खातून के मुताबिक, बीते बुधवार (04 नवंबर) की रात करीब आठ बजे उन्हें भाई के साथ हुई घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं। उस समय नदीम गंभीर हालत में था। परिजन उसे तत्काल सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पढ़ें चर्चित खबरें
शव सड़क पर रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजन नदीम का शव लेकर अलावलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने जीबी नगर थानाध्यक्ष को निलंबित करने और घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
मृतक की बहन अफसाना खातून ने कहा कि जब तक जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक वे शव को सड़क से नहीं हटाएंगे।
पढ़ें चर्चित खबरें
मौके पर पहुंचे SDO और SDPO
प्रदर्शन और हंगामे की सूचना मिलने पर सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता और एसडीपीओ प्रांजल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।
एसडीओ ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें चर्चित खबरें
बिहार में पहले भी सामने आ चुकी हैं तेजाब हमले की घटनाएं
सीवान की इस घटना से पहले 12 अक्टूबर 2026 को बेगूसराय में एक युवती और महिला डॉक्टर पर तेजाब फेंकने की घटनाएं सामने आई थीं। वहीं, समस्तीपुर में 29 जुलाई को हुए तेजाब हमले में झुलसे प्रवीण नारायण की 22 अगस्त को मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप






























