HomeCrimeअक्सर पैसा मांगने वाले लोगों से रहें सावधान

अक्सर पैसा मांगने वाले लोगों से रहें सावधान

खबर संसार हल्द्वानी । अक्सर पैसा मांगने वाले लोगों से रहें सावधान। जी वरना आपस में विश्वास में दिया गया धन कभी जी का जंजाल बन जाता है संबंध अलग खराब होते है। जी हा हम बात कर रहे हल्द्वानी शहर में एक प्रोफेसर अशोक कुमार और महिला पल्लवी गोयल के बीच लाखो रुपए के लेनदेन को लेकर। जिसमे प्रोफेसर पर आरोप है कि उसने उधार लिया लाखो रुपया पल्लवी गोयल को लौटाया नहीं। कानूनी करवाही का शिकंजा कसते ही उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसओ मुखानी ने बताया की इसने और कई लोगो से भी पैसा लिया है। फिलहाल जेल भेज दिया है अशोक को।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पल्लवी ने जो पत्र दिया है दिया है उसका।मजनूम इस प्रकार है विषय- धोखाधडी करने के संबंध में महोदय, प्रार्थिनी से श्री अशोक कुमार पुत्र श्री राज बल्लभ सिंह हाल निवासी अमरावती बस्ती फेज -1 मल्ली बमौरी हरि नगर , हल्द्वानी ने दिनांक 10 मई 2019, दिनांक 23 अगस्त 2019 तक भिन्न- भिन्न समय में कुल मिलाकर 63 लाख रुपये अनुबन्ध करके अपने घरेलू कार्य हेतु लिये थे तथा अनुबन्ध के अनुसार प्रार्थिनी को कुछ माह की भीतर अदा करने का आश्वासन दिया गया था। परन्तु उक्त अशोक कुमार द्वारा प्रार्थिनी को उसकी धनराशि का भुगतान नही किया गया प्रार्थिनी के कई बार तकादा करने के बाद अशोक कुमार द्वारा यह कहा गया कि मेरे पास अभी पैसे नहीं है ।

लेकिन मेरा मकान जो कि अमरावती बस्ती फेज -1 मल्ली बमौरी, हरि नगर हल्द्वानी में लगभग 1700 वर्ग फिट में है जिसमें आठ कमरे है को आपके नाम कर दूंगा और आपको इसके लिये कुछ बयाना धनराशि मुझे देनी होगी। चूँकि मैं अभी अपने गाँव पटना बिहार में हूँ । इसलिए आप मुझे मेरे खाते पर पैसा डाल दो। प्रार्थिनी अशोक कुमार की बातों में आ गयी और प्रार्थिनी ने भारतीय स्टेट बैक के खाते से अशोक कुमार के खाता सं.-0562000000007223 में कुल मिलाकर ग्यार लाख रुपये डाल दिये। इस प्रकार प्रार्थिनी द्वारा उक्त अशोक कुमार को कुल 74 लाख रुयपे दे दिये गये है। जब प्रार्थिनी द्वारा उक्त अशोक कुमार से उसके उक्त मकान की रजिस्ट्री प्रार्थिनी के नाम किये जाने के संबंध में बाचचीत की गयी तो उक्त अशोक कुमार द्वारा प्रार्थिनी के साथ टाल-मटोल की जा रही है तथा न तो प्रार्थिनी के पैसै अदा किये जा रहे है। और न ही उक्त मकान को प्रार्थिनी के नाम रजिस्ट्री की जा रही है। उक्त अशोक कुमार द्वारा प्रार्थिनी को धोखा देकर प्रार्थिनी की रकम हडप ली है तथा प्रार्थिनी को अशोक कुमार के द्वारा किये गये कृत्य से अत्यन्त मानसिक व आर्थिक कष्ट हो गया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.