खबर संसार नैनीताल. ज्योति को हाईकोर्ट से राहत लेकिन सिर्फ तीन दिन के लिए आपको बता दें उसने हाई कोर्ट में फरियाद में बच्चें की सुरक्षा केयर की बात रखी थी लिहाजा तीन दिन की मोहलत दी गई है हालांकि जब खबर संसार और एसएसपी की बात हुई तो एसएसपी ने अभी आदेश प्राप्त हुए नहीं है शायद अग्रिम सुनवाई तक की बात, लेकिन आर्डर का अध्ययन के बाद ही कुछ कह सकते है ऐसा उन्होने कहा, आपको बता दें ये मामला तीन दिन पहले चर्चा में आया
ज्योति हल्द्वानी के जाने माने कारोबारी से अब उसका घर और पेट्रोल पंप भी छीनने कि फिराक में थी जी हा इसी बात ने स्टोन पंप कारोबारी को अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया था क्योंकि अभी तक किसी तरह जुगाड़ से वो ज्योति को पैसा मुहैया कराता आ रहा था लेकिन जब पानी उसके सिर से ऊपर जाने लगा तब उसने यानि सुभाष गुप्ता ने इस सप्ताह पुलिस की दस्तक पर समर्पण कर अपनी आपबीती बताते हुए जान देने तक कि बात कहने लगा एसएसपी ने उसको दिलासा दी कि उसकी मदद की जाएंगी आप अपना मॉरल बनाए रखे और पुलिस को एसएसपी ने बोल मामला दर्ज करने के निर्देश दिए साथ ही आरोपियों के फोन सर्विलांश पर लगाने की बात कही
इधर आपको जानकारी दे दे कि इससे पूर्व बेटी की बीमारी व खर्च के नाम पर दो साल में वसूले 9.60 लाख बसूल चुकी थी ज्योति, एक बार फिर से नए दर्शक जो जुड़े उनको बता दे कि हनी ट्रैप में फंसाकर हल्द्वानी शहर के बड़े कारोबारी से करोड़ों रुपये और संपत्ति वसूलने के बाद ज्योति सिंह की नजर अब उसके घर और पेट्रोल पंप पर थी। कारोबारी को ब्लैकमेल कर हर महीने 40 हजार रुपये भी वसूल रही थी। ये पुलिस शिकायत अनुसार है इसके लिए उसने कारोबारी को अपनी बेटी का जैविक पिता बताकर भावनात्मक दबाव बनाया था। पुलिस की शुरुआती जांच में कारोबारी द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि ज्योति सिंह पिछले दो वर्षों से बेटी की बीमारी, इलाज और घरेलू खर्च का हवाला देकर कारोबारी से हर महीने 40 हजार रुपये ले रही थी। यह रकम पांच करोड़ रुपये नकद और करीब दो करोड़ रुपये कीमत के चार प्लाट से अलग है। तो आपको हम पहली रिपोर्ट में भी बता ही चुके है कि एक कार ओर एक स्कूटी भी ले चुकी थी ज्योति। और अगर किसी महीने रकम देने में देरी होने पर वह फोन और मैसेज कर कारोबारी को परेशान करती थी। जानकारी अनुसार, महिला अब कारोबारी का पेट्रोल पंप अपनी बेटी के नाम कराना चाहती थी। इसके लिए वह बेटी के बालिग होने तक खुद को उसकी केयरटेकर बताकर पेट्रोल पंप का स्वामित्व अपने पास रखने का दबाव बना रही थी। पुलिस को सौंपे सबूतों में
कारोबारी सुभाष गुप्ता के मोबाइल में महिला की ओर से भेजे गए धमकी भरे मैसेज, रुपये मांगने के संदेश और रिकार्डिंग समेत जरूरी साक्ष्य मिले हैं।इधर जब खबर संसार और एसएसपी की बात हुई तो उन्होंने बताया इस मामले की जांच की जा रही है। हनी ट्रैप का शिकार कोई भी व्यक्ति बिना डरे पुलिस के पास आए। पहचान गोपनीय रखते हुए कार्रवाई और हरसंभव मदद की जाएगी।














