खटीमा खबर संसार हरीश मेहरा । सरकार सरकार की तरह नहीं साझेदार के रूप में और मैं उसके बीच में जनता के लिए समर्पित होकर कार्य करूंगा । जा हा सीएम पुष्कर धामी ने कहा और सुनी खटीमा में आमजन की फरियाद। सीएम पुष्कर धामी शनिवार से जहां अपनी विधानसभा खटीमा के दौरे पर है।
वही रविवार के दिन उन्होंने खटीमा के फाइबर फैक्ट्री परिसर में आमजन व स्थानीय लोगो से मुलाकात की ।वही सीएम पुष्कर धामी को इस दौरान दर्जनो लोगो ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।साथ ही सीएम से अपनी समस्याओं के निस्तारण की गुहार भी लगाई।इस दौरान खटीमा क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने भी सीएम पुष्कर धामी से मुलाकात की।वही आमजन से मुलाकात के कार्यक्रम के बारे में सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह हर सम्भव कोशिश करेंगे कि अपने संसाधनों के हिसाब से आमजन की समस्याओं को दूर करे।इसके अलावा उन्होंने सरकार को सरकार के नही साझीदार के रूप में काम करने की बात कही।सीएम ने एक साझीदार के रूप में ही जनता के बीच बैठ उनकी समस्याओं को दूर करने की बात कही।



