spot_img
spot_img
HomePoliticalचुनाव से पहले ही बीजेपी हर विधानसभा में भेजेंगी मत पेटी और...

चुनाव से पहले ही बीजेपी हर विधानसभा में भेजेंगी मत पेटी और डलवाएंगी मत

ख़बर संसार देहरादून.चुनाव से पहले ही बीजेपी हर विधानसभा में भेजेंगी मत पेटी और डलवाएंगी मत जी हा सही पड़े आप, उत्तराखंड में बीजेपी ये पेटर्न अपना कर दावेदारों का चयन करना चाहती है और तीसरी बार जीत हेटट्रिक लगाना चाहती है विधानसभा में टिकट के दावेदारों के बीच मतदान कराएगी। इस मतदान के जो परिणाम आएंगे, उसी के आधार पर संगठन प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करके आगे राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजेगा।लगातार 10 साल की सरकार के बाद भाजपा ने इस बार कड़े नियम लागू किए हैं। पहले चरण में कोर कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग विधानसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

ये सदस्य संबंधित विधानसभा में प्रवास कर रहे हैं।इस दौरान जनता के बीच से फीडबैक लेकर वो दावेदारों का पैनल बनाकर संगठन को सौंपेंगे। वहीं, दूसरी ओर हर विधानसभा में दावेदारों के बीच मतदान का फार्मूला लागू किया जा रहा है।संगठन सभी विधानसभा से आने वाले नतीजों के आधार पर बनाएंगे पैनल टिकट बंटवारे के दौरान वधावत से भी मिलेगी राहतहर विधानसभा में तमाम ऐसे दावेदार हैं जो कि टिकट के लिए दम दिखा रहे हैं। आपस में मतदान होने के बाद ऐसे दावेदारों की भी छंटनी हो जाएगी। निश्चित तौर पर इससे जब टिकट बंटवारा होगा तो उनके बगावती तेवरों से भी पार्टी को असहज नहीं होना पड़ेगा।

 

इसके तहत हर विधानसभा में मतपेटी पहुंचाई जाएंगी। तीन सदस्यीय एक समिति की निगरानी में हर विधानसभा में दावेदारों के लिए मतदान होगा। संगठन के जिला मंडल से लेकर शाखा तक के पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे। वे दावेदारों में से अपनी पसंद का दावेदार चुनेंगे।हर विधानसभा से तीन नामों की छंटनी की जाएगी। इसके साथ ही बाकी कम वोट या शून्य वोट वाले दावेदारों की भी छंटनी हो जाएगी। संगठन के प्रदेश प्रभारी राम माधव की अगुवाई में टीम हर विधानसभा से शीर्ष-तीन स्थान पर रहने वाले दावेदारों का पैनल तैयार करेगी।

 

इस पैनल का मिलान, कोर कमेटी के सदस्यों के पैनल के नामों से भी किया जाएगा। इसके बाद हर विधानसभा के लिए तीन नामों का अंतिम पैनल बनाकर राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने यह फार्मूला इसलिए अपनाया है क्योंकि इससे जो प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा, उसे पूरा संगठन एकजुटता के साथ सपोर्ट करेगा। चुनाव में जीत का प्रतिशत कहीं अधिक बढ़ जाएगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.