भारतीय फैंस आज टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में मेडल की ओर नजर लगाए बैठे हैं, भारतीयों की उम्मीद है बॉक्सिंग में आज तीन मेडल मिल सकते है। क्योंकि आज भारत (India) ने कई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है।
बॉक्सिंग- मैदान में उतरेंगी मैरीकॉम
51 किलोग्राम कैटेगरी में India की नंबर वन मुक्केबाज मैरीकॉम आज मैदान में उतरेंगी। राउंड ऑफ 16 में मैरीकॉम की टक्कर कोलंबिया की इग्रिट लोरेना वालेंशिया से है। अगर मैरीकॉम आज का मुकाबला जीतने में कामयाब हो जाती हैं तो वह मेडल से एक कदम दूर रह जाएंगी।
भारत को मिल सकते हैं तीन मेडल
बॉक्सिंग में भारत के तीन मेडल पक्के होते दिख रहे हैं। भारत के तीन मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुके हैं। लवलीना, पूजा रानी और सतीश कुमार अगर अपने अगला एक-एक मुकाबला जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो भारत को बॉक्सिंग में तीन मेडल मिल जाएंगे।
सतीश कुमार ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
बॉक्सिंग में भी भारत (India) को अच्छी खबर मिली है। 91 किलोग्राम कैटेगरी में सतीश ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सतीश कुमार ने जमैका के मुक्केबाज रिकॉर्डो के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। भारत के लिए सातवें दिन बेहद ही अच्छी खबर मिली है। अब बॉक्सिंग में भी मेडल की उम्मीद बढ़ती जा रही है।
शूटिंग- मनु भाकर का शानदार प्रदर्शन
25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। मनु भाकर क्वालिफिकेशन राउंड में 5वें पायदान पर चल रही हैं। भारत की एक और निशानेबाज सरनोबत 18वें पायदान पर खिसक गई हैं। सरनोबत पहले मनु भाकर से आगे चल रही थी। क्वालिफिकेशन राउंड के बाद टॉप 8 खिलाड़ी ही फाइनल में जगह बना पाएंगे।
तीरंदाजी- अतनू दास को मिली जीत
अतनू दास को शानदार जीत मिली है तीरंदाजी में। अतनू दास ने इस जीत के साथ राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। अतनू दास ने कोरिया के स्टार खिलाड़ी और लंदन ओलंपिक के चैंपियन को बेहद ही कड़े मुकाबले में मात दी है। अतनू दास ने तीरंदाजी में भारत की मेडल की उम्मीद को कायम रखा है।
तीरंदाजी- अतनू दास दे रहे हैं बेहद कड़ी टक्कर
तीरंदाजी में अतनू दास कोरिया के खिलाड़ी को बेहद कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अतनू ने पहला सेट गंवा दिया था। लेकिन अगले दो सेट टाई रहे हैं। दूसरे दौर के मुकाबले शुरू हो गए हैं। अतनू दास की टक्कर कोरिया के खिलाड़ी से है। अतनू दास के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उन्होंने पहला सेट गंवा दिया है।
इसे भी पढ़े-Chief Secretary ने दिए प्रतिदिन जनसंवाद एवं जन समस्याओं के निदान के निर्देश
भारत की शानदार शुरुआत- ओलंपिक खेलों के सातवें दिन भारत (India) को शानदार शुरुआत मिली है। पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय मेंस हॉकी टीम भी अंतिम-8 का सफर तय करने में कामयाब हो गई है। तीरंदाजी में अतनू दास ने जीत के साथ आगाज किया है।
तीरंदाजी- अतनू अगले दौर में पहुंचे
तीरंदाजी में अतनू ने अगले दौर में जगह बना ली है। अतनू को डेंग से बेहद कड़ी टक्कर मिली और आखिरी शॉट में मुकाबला तय हुआ है। अतनू को हालांकि तीन सेट जीतकर जीत मिली है। अतनू तीरंदाजी (मेंस) Archery (Mens) में भारत की इकलौती उम्मीद हैं।
हॉकी- भारत ने बनाई अगले दौर में जगह
भारतीय टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ 3-1 से शानदार जीत हासिल की है। भारत ने अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम को हराकर अगले दौर में जगह बनाई है। भारत की हॉकी में मेडल जीतकर की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया से मैच गंवाने के बाद अपने दो मैच जीत लिए हैं। भारतीय हॉकी टीम बेहतरीन फॉर्म में नज़र आ रही है।
बैडमिंटन- क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु
बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने भारत की मेडल की उम्मीद को और बढ़ा दिया है। पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो गई हैं। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में डेनमार्क की मिया पर पीवी सिंधु ने एकतरफा जीत हासिल की। पीवी सिंधु ने 21-15 और 21-13 से रॉउंड ऑफ 16 का मुकाबला अपने नाम किया।



