खबर संसार हल्द्वानी। हल्द्वानी के इस स्पा पर पुलिस का छापा 9 महिला रेस्क्यू सहित 2 आदमी अरेस्ट । महिलाए कई राज्यों की थी जिसमे 2 यूपी की 3 हरियाणा की 1 मध्यप्रदेश की 1 मिजोरम की 1 मनिपुर की 1 बेस्ट बंगाल की थी। इन सबको नैनीताल रोड मुख्य मार्ग पर जंगल लग्जरी स्पा नियर हाइडल गेट काठगोदाम में छापा मारने पर बरामद किया गया।
हल्द्वानी के इस स्पा पर पुलिस का छापा 9 महिला रेस्क्यू सहित 2 आदमी अरेस्ट
छापा सी ओ शांतनु पाराशर के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के साथ मारा गया। करीब साय 6 बजे के आसपास। सी ओ शांतनु पाराशर ने बताया की लंबे समय से नगर में अवैध स्पा मसाज सेंटर्स बिना नियम कायदे से चलने को शिकायत मिल रही थी जिसपर आज भी कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया की अधिकतर स्पा मसाज सेंटर्स में अनेतिक गतिविधियों की भी शिकायत मिल रही है आगे भी छापे मारे जायेंगे।उन्होंने बताया की 9 महिलाए रेस्क्यू की गई है तथा इस स्पा के 2 संचालक है जो की इसको चला रहे है।
प्रबंधक रंगे हाथो आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया
स्पा में तपस नाम का प्रबंधक रंगे हाथो आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है 2 लोगो को मौके से अरेस्ट किया गया है। सी ओ शांतनु पाराशर ने बताया की मामले को पुलिस ने धारा 3 4 5 6 8 इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट 342 में दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया की
लड़कियां छोटे क्षेत्र में जकड़ी हुई थी।
बेसमेंट में मिली लड़कियां छोटे क्षेत्र में जकड़ी हुई थी। तथा सार्वजनिक गवाह के रूप में वीरेंद्र और मनु रौतेला है। बताते चले की पुलिस लगातार कई दिनों से स्पा मसाज सेन्टर पर कार्यवाही कर रही है।



