HomeEntertainmentफिल्म मेकर Vibhu Agarwal पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप,...

फिल्म मेकर Vibhu Agarwal पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार

मुंबई, खबर संसार। फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल (Vibhu Agarwal) पर एक महिला ने यौन शोषण (sexual harassment) का आरोप लगाया है, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

विभु अग्रवाल (Vibhu Agarwal) के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। विभु अग्रवाल के साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजली रैना पर भी मामला दर्ज किया गया है।

एडल्ट कंटेट बनाने के लिए फेमस है

Vibhu Agarwal (विभु अग्रवाल) की प्रोडक्शन कंपनी का नाम उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड है। यह कंपनी एडल्ट कंटेट बनाने के लिए फेमस है। जानकारी के अनुसार विभु अग्रवाल और उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़े-केन्द्र से 42 road मार्गों/सेतु के लिए 615 करोङ 48 लाख रूपये की मिली स्वीकृति

मुंबई पुलिस ने इस संबंध में कहा- ‘पुलिस ने फिल्म निर्माण कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई में आईपीसी की धारा 354 के तहत एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है। विभु अग्रवाल के साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी मामला दर्ज किया है।

बता दें, 2013 में विभु अग्रवाल ने ‘बात बन गई’ प्रोड्यूस की थी और 2019 में उल्लू ऐप लॉन्च किया। इस ऐप पर हिंदी-अंग्रेजी में बोल्ड कंटेंट भी है। सिर्फ हिंदी-इंग्लिश ही नहीं भोजपुरी, पंजाबी, तमि, मराठी और तेलुगु जैसी भाषाओं में भी इस ऐप पर एडल्ट फिल्में उपलब्ध कराई जाती हैं। (Vibhu Agarwal)

फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.