बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बिना कुछ कहे सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में सलमान खान चेक शर्ट और आंखों पर काला गॉग्लस लगाए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में घड़ी भी दिखाई दे रही है। लेकिन जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकलते हैं, लोगों का ध्यान उनके जूतों पर टिक जाता है, जो पहली नजर में फटे हुए लगते हैं।
फटे जूते या महंगा फैशन?
सलमान खान के जूतों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जूते वास्तव में फटे हुए नहीं हैं। बताया जा रहा है कि ये एक इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड के जूते हैं, जो ‘डिस्ट्रेस्ड लुक’ कैटेगरी में आते हैं। फैशन इंडस्ट्री में इन दिनों ऐसे कपड़े और जूते काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें जानबूझकर पुराना या फटा हुआ लुक दिया जाता है।
पढ़ें चर्चित खबरें
पहले भी दिख चुका है ऐसा अंदाज
यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान इस तरह के जूतों में नजर आए हैं। इससे पहले ‘टाइगर 3’ के प्रमोशन के दौरान भी वह ऐसे ही जूते पहनकर चर्चा में आए थे। उस समय मौजूद पत्रकारों ने भी स्पष्ट किया था कि ये जूते खराब नहीं बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट हैं।
कंफर्ट को देते हैं प्राथमिकता
एक इंटरव्यू में सलमान खान के साथ काम कर चुकीं पलक तिवारी और जस्सी गिल ने बताया था कि सलमान खान फैशन से ज्यादा कंफर्ट को महत्व देते हैं। पलक तिवारी ने कहा था कि लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि इतने बड़े स्टार के जूते खराब नहीं हो सकते, लेकिन सलमान के लिए आराम सबसे ज्यादा जरूरी है।
पढ़ें चर्चित खबरें
फैशन ट्रेंड की नई पहचान
आज के समय में डिस्ट्रेस्ड फैशन एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है। महंगे ब्रांड्स ऐसे जूते और कपड़े डिजाइन करते हैं जो पुराने या घिसे हुए दिखते हैं, लेकिन उनकी कीमत लाखों में होती है। सलमान खान का यह लुक भी उसी ट्रेंड का हिस्सा माना जा रहा है, जिसने एक बार फिर उन्हें चर्चा का केंद्र बना दिया है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
























