HomeEntertainmentमहाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से रचाई शादी

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से रचाई शादी

साल 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी गहरी नीली और बड़ी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आ गई थीं। देखते ही देखते वह “महाकुंभ वायरल गर्ल” के नाम से पहचान बनाने लगीं।

अब एक बार फिर मोनालिसा सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। दोनों ने केरल में तिरुवनंतपुरम के पास पूवर स्थित अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में विवाह किया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


मंदिर में सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ हुई शादी

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मोनालिसा लाल साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं फरमान खान मंदिर में मौजूद लोगों के सामने उनकी मांग में सिंदूर भरते नजर आते हैं।

वीडियो में फरमान मोनालिसा को मंगलसूत्र जैसा पवित्र धागा पहनाते भी दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आए और मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने भी इस पल को कैमरे में कैद किया।


डेढ़ साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं। दोनों करीब डेढ़ साल से रिश्ते में थे।

हालांकि, अलग-अलग धर्म होने की वजह से उनके रिश्ते को परिवार की तरफ से विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस शादी के खिलाफ थे और उन्होंने बेटी पर किसी रिश्तेदार से शादी करने का दबाव भी डाला था।


परिवार की इच्छा के खिलाफ लिया फैसला

शादी के बाद मीडिया से बातचीत में मोनालिसा ने कहा कि उनका परिवार उनकी शादी कहीं दूर करना चाहता था, लेकिन उन्हें यह मंजूर नहीं था। उन्होंने कहा कि अब वह अपने फैसले से खुश हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं।


सुरक्षा के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा था कपल

बताया जा रहा है कि मोनालिसा इन दिनों पूवर में अपनी पहली मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान उनके पिता वहां पहुंच गए और उन्हें जबरदस्ती घर ले जाने की कोशिश की।

इसके बाद मोनालिसा और फरमान तिरुवनंतपुरम के थम्पनूर पुलिस स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद परिवार को बुलाया और स्पष्ट किया कि मोनालिसा 18 साल की हैं, इसलिए उन्हें अपने जीवन का फैसला लेने का पूरा कानूनी अधिकार है।


केरल के नेताओं ने भी किया समर्थन

पुलिस स्टेशन से बाहर आने के बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। इस मौके पर केरल के कई राजनीतिक नेताओं ने भी कपल का समर्थन किया।

केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने इस घटना को “असली केरल की कहानी” बताया। वहीं CPI(M) के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन और सांसद एए रहीम भी इस मौके पर मौजूद रहे।


इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.