नई दिल्ली, खबर संसार। बिग बॉस ओटीटी पर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और शमिता शेट्टी के बीच भी बवाल बढ़ता दिखाई दे रहा है। आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि किस तरह अक्षरा, शमिता के किसी बर्ताव पर बिगड़ गईं।
बिग बॉस ओटीटी पर आए दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलता रहता है। जहां एक तरफ शो पर सबसे पंगे प्रतीक सहजपाल लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब नाराज होकर अक्षरा ने शमिता को खरी-खोटी भी सुना डाली। सिर्फ यही नहीं इन दोनों के जुबानी झगड़े की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
डायट को लेकर हुई लड़ाई
दरअसल, शमिता और दिव्या अग्रवाल को किचन की जिम्मेदार दी गई है। इस बीच शमिता के डायट से जुड़ी बात पर अक्षरा (Akshara Singh) से उनका झगड़ा हो गया। शमिता ने घरवालों को ग्लूटन-फ्री प्रोडक्ट्स से दूर रहने के लिए कहा है। शमिता के मुताबिक ये प्रोडक्ट्स खास तौर पर उनके और नेहा भसीन के लिए घर में भेजे गए हैं।
इसे भी पढ़े-जाने कैसे बनवाएं केन्द्र सरकार के इस free card को, मिलता है पांच लाख का फायदा
ये बात Akshara Singh को पसंद नहीं आई, शमिता ने अपनी हेल्थ से जुड़ी परेशानी समझाने की कोशिश की लेकिन अक्षरा ने उनका मजाक उड़ाया। जिसकी वजह से झगड़ा और भी बढ़ गया।
अक्षरा ने अंग्रेजी को लेकर जताई आपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षरा (Akshara Singh) ने शमिता को कहा- ‘चार लाइन इंग्लिश का बोल लिया तो अपने आपको हाई-फाई समझने लगे… यहां पर हिंदी बोलना चाहिए इंग्लिश बोलने का कोई काम नहीं है’। बता दें कि इससे पहले खाने को लेकर ही शमिता और प्रतीक के बीच जबरदस्त विवाद हो चुका है।
इसके अलावा शमिता, निशांत भट्ट को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि निशांत की वजह से उन्हें एक बेहद असहज हालात का सामना करना पड़ा था इसलिए वो निशांत से दूरी रखती हैं।


