1. दृश्यम द कन्क्लूजन
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन, जिसे दृश्यम 3 भी कहा जा रहा है, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर अपने पुराने किरदारों में लौटेंगे। वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नए कलाकारों के रूप में शामिल हुए हैं। यह फिल्म 27 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
2. हनुमान अंश
बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया था। अब दर्शक इसकी डिजिटल रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 27 नवंबर से सोनी लिव पर उपलब्ध होगी।
3. ढाई चाल
पॉलिटिकल ड्रामा ढाई चाल कॉलेज छात्र नेता मयूर भारद्वाज (गगन अरोड़ा) की कहानी है। कैंपस चुनावों में बाहरी राजनीतिक प्रभाव के बीच मयूर मुश्किल गठबंधनों और राजनीति की पेचीदगियों में उलझ जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि हर फैसले की कीमत चुकानी पड़ती है और भरोसा करना आसान नहीं होता। इसे 27 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
4. आदर्श कुटुंबम
वेंकटेश की फैमिली ड्रामा फिल्म आदर्श कुटुंबम बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसके बावजूद दर्शक इसकी OTT रिलीज का इंतजार कर रहे थे। फिल्म 27 नवंबर, शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
5. गरिविदि लक्ष्मी
गौरी नायडू जम्मुलु के निर्देशन में बनी तेलुगु म्यूजिकल बायोग्राफिकल ड्रामा गरिविदि लक्ष्मी में आनंदी, राग मयूर, नरेश, रासी, एलबी श्रीराम और श्रीनिवास अवसराला मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक उभरते फिल्म निर्माता की है, जो रेड्डी विजया लक्ष्मी के जीवन को रिकॉर्ड करने गरिविदि गांव पहुंचता है। रेड्डी विजया लक्ष्मी उत्तरी आंध्र की प्रसिद्ध ‘बुरा कथा’ कलाकार थीं। फिल्म 27 नवंबर से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
6. लॉ एंड ऑर्डर
रंजीत की मलयालम एक्शन ड्रामा लॉ एंड ऑर्डर में प्रकाश वर्मा, लिमसन के. सनी, जॉय मैथ्यू, सुरेश कृष्णा, अभिरामी, शंकर रामकृष्णन और वी.के. प्रकाश नजर आएंगे। फिल्म में ममूटी का खास कैमियो भी है, जिसमें वह 2004 की फिल्म ब्लैक के ‘शान शान’ किरदार में दिखाई देंगे।
कहानी ईमानदार अधिकारी बालागोपाल की है, जो एक भूमिगत नेटवर्क को खत्म करने के लिए अकादमी से पास हुए पांच युवाओं के साथ मिलकर काम करते हैं। फिल्म 27 नवंबर से मनोरमा मैक्स पर स्ट्रीम होगी।
7. द चाइल्ड
स्पेनिश फिल्म द चाइल्ड फर्नांडो अरामबुरु के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। कहानी स्पेन के बास्क कंट्री में हुई एक दुखद घटना के बाद की परिस्थितियों को दिखाती है। 1980 में स्कूल में गैस विस्फोट के दौरान नौ साल के नुको की मौत हो जाती है। इसके बाद उसकी मां और दादा इस गहरे सदमे से उबरकर जिंदगी को फिर से संवारने की कोशिश करते हैं। यह फिल्म 27 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।












