HomeAstrologynagpanchami विशेष - भूलकर भी न करें ये कार्य, जानिए क्या है...

nagpanchami विशेष – भूलकर भी न करें ये कार्य, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

खबर संसार, देहरादून: श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को हर वर्ष nagpanchami का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष 2021 में यह पर्व 13 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। पुराणों के अनुसार पंचमी तिथि के स्वामी स्वयं नाग देव ही है। nagpanchami पर सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होकर सबसे पहले भगवान शंकर का ध्यान करें।

ये भी पढ़े- बच्चे के रोने पर मां ने feviquick से चिपका दिया मुंह, फिर जो हुआ

नागदेव सभी तरह के सर्प योग और भय से मुक्त करते हैं। क्या आपको पता है कि रक्षा बंधन पर नागदेवता को राखी जरूर बांधनी चाहिए।, क्योंकि नाग देवता को हर बहन के भाई माने गए हैं। आइए जानते हैं कि नागपंचमी के दिन वह कौन से कार्य हैं जो भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

nagpanchami का शुभ मुहूर्त

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 को दोपहर 1.42 मिनट तक पंचमी तिथि रहेगी। हस्त नक्षत्र शाम 7.58 मिनट तक तथा साध्य योग शाम 6.48 मिनट तक रहेगा। नाग पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त 13 अगस्त को सुबह 5.49 मिनट से सुबह 8.27 मिनट तक रहेगा।

नागपंचमी के दिन ये कार्य न करें

  • नागपंचमी के दिन नाग को किसी भी तरह परेशान न करें।
  • इस दिन भूमि का खुदाई नहीं करते हैं।
  • इस दिन साग काटने की भी मनाई है।
  • इस दिन खेतों की जुताई नहीं करनी चाहिए।
  • इस दिन सिलाई करने की पूर्ण तरीके से मनाही है।
  • नागपंचमी के दिन लोहे के बर्तनों पर भोजन नहीं पकाया जाता है।
  • किसान नई फसल का उपयोग तभी करते हैं, जब तक वह नागदेवता को नया अनाज न चढ़ा दें।
  • नाग पंचमी पर जीवित नाग की पूजा ना करें बल्कि मूर्ति की पूजा करें। सांप या नाग को दूध पिलाने की कोशिश बिल्कुल न करें क्योंकि दूध जहर समान होता है।
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.