खबर संसार, लखनऊ:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हुआ निधन लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में ली आखिरी सांस जी हा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण singh की तबीयत पहले से खराब थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज कर रहे संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान का कहना है कि कल्याण singh का रक्त चाप काफी कम हो गया और उन्हें यूरिन में भी काफी समस्या आ रही है। उनको डायालिसिस पर रखा गया था। पूर्व मुख्यमंत्री को वेंटिलेटर पर रखा गया था
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हुआ निधन
इससे पूर्व मुख्यमंत्री को सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें एनआईवी के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है।
अभी कुछ दिन पहले ही कल्याण singh का स्वास्थ्य खराब हुआ था, उसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था। बता दे कि कि 89 वर्षीय कल्याण singh को पिछली चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।



