HomeAdministrativeऔर आखिरकार शासन की ओर से पुलिस महकमे में बहुत बड़ा परिवर्तन...

और आखिरकार शासन की ओर से पुलिस महकमे में बहुत बड़ा परिवर्तन !

खबर संसार देहरादून । और आखिरकार शासन की ओर से पुलिस महकमे में बहुत बड़ा परिवर्तन किया गया ,जिसमे डेढ़ दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है कई जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं ।पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं अजय रौतेला का ट्रांसफर भी किया गया है। उनकी जगह नीलेश आनंद  कुमाऊं के डीआईजी होंगे। साथ ही हरिद्वार, देहरादून, पिथौरागढ़ और चंपावत के जिला पुलिस मुखियाओं के स्थानांतरण भी किए गए हैं।

कुल मिलाकर 20 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। नैनीताल के एसपी और बागेश्वर के प्रभारी एसपी देवेंद्र पींचा अब चंपावत के एसपी बनाए गए हैं।जबकि चंपावत के एसपी लोकेश्वर सिंह को पिथौरागढ़ का एसपी बनाकर भेजा गया है और पिथौरागढ़ के एसपी सुखवीर सिंह को अईआरबी प्रथम का सेनानायक बना कर रामनगर भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.