HomeAdministrativeगांजा कांड के बाद Air India का बड़ा फैसला, पायलटों की होगी...

गांजा कांड के बाद Air India का बड़ा फैसला, पायलटों की होगी ड्रग जांच

एअर इंडिया ने ‘गांजा कांड’ के बाद ग्रुप के सभी पायलटों की अनिवार्य स्क्रीनिंग का आदेश दिया है। नियमों के तहत प्रतिबंधित पदार्थों और दवाओं की जांच होगी। एअर इंडिया का दावा है कि ट्रेनिंग और उड़ान के बाद पायलटों की जांच होगी। गुरुग्राम अकादमी, फ्लाइट ब्रीफिंग सेंटर और बेस लोकेशन पर स्क्रीनिंग की जाएगी।

एअर इंडिया के मुताबिक DGCA के नियम यूरोप और अमेरिका के मानकों जैसे हैं। Air India का कहना है कि वह पहले से ही DGCA के सभी नियमों का पालन करती है, लेकिन अब कंपनी ने सुरक्षा के लिए नियमों से आगे बढ़कर सभी पायलटों की स्क्रीनिंग कराने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि इस कदम का मकसद यात्रियों की सुरक्षा और Air India पर लोगों का भरोसा बनाए रखना है।

चार अगस्त की AI2379 उड़ान के बाद क्यों लेना पड़ा फैसला?

चार अगस्त को दिल्ली-फुकेट की उड़ान संख्या एआई2379 में टर्बुलेंस हुआ था। सूत्रों ने बताया कि फुकेट से दिल्ली लौटते समय विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आया। इसी दौरान मुख्य पायलट के कॉकपिट के फर्श पर पड़े होने की बात सामने आई। इस घटना में 15 से अधिक लोग घायल हुए थे।

पायलट पर गांजा पीने का दावा, AAIB कर रही जांच

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) इसकी जांच कर रही है। दावा है कि पायलट ने गांजा पिया था। इसको लेकर खुद क्रू मेंबर ने इसकी शिकायत की थी। सूत्रों ने बताया कि सीट से जुड़े प्रोटोकॉल को लेकर पायलट और एक केबिन क्रू सदस्य के बीच कहासुनी हुई थी। फुकेट पहुंचने के बाद भी दोनों के बीच तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

11 अगस्त को Air India CEO ने अधिकारियों से की मुलाकात

11 अगस्त को एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि नागर विमानन मंत्रालय ने उड़ान संख्या एआई2379 के साथ घटी घटना के बाद एयरलाइन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया था।

10 प्वाइंट में पूरी खबर

  • एअर इंडिया ने ग्रुप के सभी पायलटों की अनिवार्य स्क्रीनिंग का आदेश दिया है।
  • स्क्रीनिंग में प्रतिबंधित पदार्थों और दवाओं की जांच होगी।
  • ट्रेनिंग और उड़ान के बाद पायलटों की जांच होगी।
  • गुरुग्राम अकादमी, फ्लाइट ब्रीफिंग सेंटर और बेस लोकेशन पर स्क्रीनिंग होगी।
  • एअर इंडिया के मुताबिक DGCA के नियम यूरोप और अमेरिका के मानकों जैसे हैं।
  • Air India का कहना है कि वह पहले से DGCA के सभी नियमों का पालन करती है।
  • चार अगस्त को दिल्ली-फुकेट की उड़ान संख्या एआई2379 में टर्बुलेंस हुआ था।
  • इस घटना में 15 से अधिक लोग घायल हुए थे।
  • विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) घटना की जांच कर रही है।
  • 11 अगस्त को कैंपबेल विल्सन ने समीर कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.