HomeUttar Pradeshयूपी के ये 24 districts हो गए कोरोना मुक्त, फिर भी रहें...

यूपी के ये 24 districts हो गए कोरोना मुक्त, फिर भी रहें सावधान

खबर संसार, लखनऊ: यूपी के ये 24 districts हो गए कोरोना मुक्त, फिर भी रहें सावधान कोविड-19 के मामलों में उत्तर प्रदेश के अंदर लगातार कमी आ रही हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 24 जिले कोविड-19 मुक्त हो गए हैं। आज 24 districts मे कोई भी कोरोना का मरीज नहीं पाया गया है। इन 24 जिलों में एक्टिव केस भी शून्य हो गए हैं। लेकिन हमे अभी भी सावधान रहने की जरूरत है, थोडी सी लापरवाही हमारे लिए घातक हो सकती है।

24 जिले में एक्टिव केस शून्य 

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 districts में एक्टिव केस भी शून्य हो गए हैं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 18 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। प्रदेश में सिर्फ 239 सक्रिय मामले रह गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में औसतन हर दिन ढाई लाख टेस्ट हो रहें हैं। कहा कि यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या का कारक बन सकती है।

ये भी पढें- k.L. rahul पर आईसीसी ने लगाया भारी जुर्माना, वजह सिर्फ ये…

ये 24 districts हुए कोरोना मुक्त

इन जिलों में अभी कोविड 19 का कोई केस सामने नहीं आया है। यह जिले है अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमरीपुर, हरदोई, हाथरस, ललितपुर, मोहोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर आदि 24 districts शामिल हैं।

इधर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी पटेल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की बढ़ती संभावना को देखते हुए हमे बेहद चैकन्ना रहने की जरूरत है। उन्होंने जिलों के सभी अफसरों से आह्वान किया कि मास्क का पालन बेहद कड़ाई से करवाया जायें। अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के दिखाई दे तो उस भारी जुर्माना लगाएं।

बता दें कि आज रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,766 नए मामले सामने आए हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 29 लाख 88 हजार 673 हो गया है। इस दौरान 38 हजार 091 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 21 लाख 38 हजार से अधिक हो गई।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.