खबर संसार हल्द्वानी। रोजगार देंगे , बेरोजगारों का पंजीकरण करेंगे ,हर परिवार में एक को बेरोजगारी भत्ता 5000 देंगे, बेरोजगारी दूर करने के लिए एक पोर्टल बनाएंगे,पलायन रोकेंगे,सरकारी प्राइवेट नौकरी इत्यादि 6 मांगे पूरी करेंगे यदि हमारी पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनती है। उक्त बाते आज सीएम अरविंद केजरीवाल पत्रकारों के सामने कह गए। जब खबर संसार ने पूछा आप कह रहे की राजनीति नही करते लेकिन एक रोजगार देने पलायन रोकने को ही 6 मांगे पूरी करने का वादा जनता से कर रहे तो उन्होंने कहा हर 6 माह में एक डिमांड पूरी करेंगे।
केजरीवाल बोले रोजगार और बेरोजगारी भत्ता दोनो
इससे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह कोई भी बात ऐसे नहीं बोलते उससे पहले पूरा अध्ययन करते हैं फिर आम जनता के बीच अपनी बात रखते है।
इससे पूर्व नैनीताल रोड़ स्थित वाटिका बैंकट हाल में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रु-ब-रु हुए। जैसे ही सीएम पत्रकार दीर्घा के सामने बने मंच पर बैठे तो उन्हें हल्द्वानी के पत्रकारो का विरोध झेलना पड़ गया। वजह थी सीएम ओर पत्रकारों के बीच दिल्ली के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों के बड़े बड़े कैमरे जो एक दीवार का काम कर रहे थे। न तो लोकल मीडियाकर्मी सीएम को देख पा रहे थे और न ही मंच पर विराजमान लोग मीडिया को। बाद में आयोजको ने लोकल को दिल्ली मीडिया के आगे बैठाया तो बात बनी। सीएम ने इसके लिए सॉरी भी कहा


