HomeCrimeजब रोहिणी कोर्ट में फिल्मी अंदाज में हुई शूटिंग !

जब रोहिणी कोर्ट में फिल्मी अंदाज में हुई शूटिंग !

खबर संसार नई दिल्ली । जब रोहिणी कोर्ट में फिल्मी अंदाज में हुई शूटिंग। जी हा फिल्मी अंदाज में जज के सामने ही गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई! जिसमें गोगी मारा गया साथ ही फायरिंग करने वाले बदमाश पुलिस की फायरिंग में मारे गए। बदमाश वकील की वेशभूषा में आए थे और जैसी गोगी को पेशी के लिए लाया गया उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी राहुल और जगदीप ने। जिससे एकाएक हड़कंप मच गया।

जब रोहिणी कोर्ट में फिल्मी अंदाज में हुई शूटिंग

बताते चलें कि 10 साल पहले के एक मुकदमे में जितेंद्र गोगी को अदालत में पेशी के लिए, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को लाया जा रहा था। इस दोरान पेशी पर लाए गए गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बदमाशों ने जज के सामने गोली मारकर हत्या कर दी वकील की ड्रेस में पहुंचे शार्प शूटर राहुल और कुंडा और जगदीप उर्फ जग्गा को पुलिस ने मुठभेड़ में कोर्ट रूम में ही मार गिराया जज के सामने हुई इस वारदात के दौरान लोगों की सांसें अटकी रही।

वाक्य कुछ इस तरह था पुलिसकर्मी गोगी को लेकर कोर्ट में घुसे तो अंदर बैठे हमलावरों ने गूंगी पर निशाना साधा हमलावरों ने सात से आठ गोलियां दागी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाने ने दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दर्जन भर से ज्यादा गोली चलाई एक महिला वकील को भी चोट लग गई थी पैर पर। गोलीबारी करीब 10 मिनट तक चली दोनों बदमाशों के मारे जाने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने न्यायाधीश और अदालत के कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला इसके बाद तलाशी शुरू हुई।

रोहिणी कोर्ट में मारा गया जितेंद्र गोगी कितना बड़ा अपराधी था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी से पहले दिल्ली में उस पर चार लाख रुपये का इनाम था. इसके अलावा हरियाणा की पुलिस ने भी उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.