खबर संसार पंजाब। चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल में 15 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आज राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना को कैबिनेट में जगह मिली।
इसके साथ ही तृप्त राजिंदर बाजवा के अलावा कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और राणा गुरजीत सिंह ,कांग्रेस विधायक विजयिंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा और राजकुमार वेरका ,संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और गुरकीरत सिंह कोटली ने शपथ ली।
बताए चले की चरणजीत सिंह चन्नी ने 20 सितंबर को सीएम पद की शपथ ली थी। इसके छह दिनों बाद कैबिनेट विस्तार के तहत आज 15 मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई गई।पंजाब कैबिनेट में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के 5 करीबियों जिसमे साधु सिंह धर्मसोत, बलवीर सिद्धू, राणा गुरमीत सोढ़ी, गुरप्रीत कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।और इन 8 में मनप्रीत बादल, विजयेंद्र सिंगला, रजिया सुल्ताना, ब्रह्म मोहिंदरा, अरुणा चौधरी, भारत भूषण आशु, तृप्त राजिंदर बाजवा और सुख सरकारिया की वापसी हो गई है।














