HomeUttar Pradeshअब खुले स्थानों पर wedding समारोह और अन्य कार्यक्रम की छूट

अब खुले स्थानों पर wedding समारोह और अन्य कार्यक्रम की छूट

खबर संसार लखनऊ: अब खुले स्थानों पर wedding समारोह और अन्य कार्यक्रम की छूट, कोरोना के मामले उत्तर प्रदेश में लगातार कम हो रहे हैं, जिसके चलते योगी सरकार ने कोरोना को लेकर नई गाइड लाइन जारी कर दी है। जिसके चलते अब खुले स्थानों में wedding समारोह व अन्य कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। लेकिन इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी होगा। जिसके चलते मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क लगानी जरूरी होगी। इसके बाद ही खुले स्थानों में शादी समारोह व अन्य कार्यक्रम कर सकेंगे। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री कोविड प्रोटोेकाल के अनुरूप रामलीला मंचन की अनुमति दे चुके हैं।

ये भी पढें-मुस्लिम महिला जो उपहार में देती है भगवान Sri Krishna की पेंटिंग

घटे कोविड के मामले,मिली wedding समारोह की अनुमति

कोरोना के मामले उत्तर प्रदेश में लगातार घट रहे हैं। इस समय यूपी में सक्रिय मामलो की संख्या 176 है। यूपी के 70 जिलों में अब केवल 10 से कम रोगी रह गए हैं जबकि इनमें से 65 जिलों में अब पांच से भी कम एक्टिव कोरोना मरीज हैं। प्रदेश में अब 31 जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं है। जिसके चलते खुले में wedding समारोह व अन्य कार्यक्रम कर सकेंगे।

भारत में घटे कारोना के मामले

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किये गए आकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के नये मामले 23,529 आये हैं। भारत में इस समय सक्रिय कोविड-19 मरीजों की संख्या करीब 2,77,020 रह गई है। जिनका इलाज चल रहा है। एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर जो 195 दिन में सबसे कम है। इस लिए योगी सरकार ने खुले में शादी व अन्य कार्यक्रम की अनुमति दे दी है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.