spot_img
spot_img
Homeस्कूलनृत्य संगीत के माध्यम से इंस्पिरेशन विद्यालय के बच्चों ने वार्षिकोत्सव के...

नृत्य संगीत के माध्यम से इंस्पिरेशन विद्यालय के बच्चों ने वार्षिकोत्सव के भव्य मंच से दिया सामाजिक एकता व शांति का नैतिक संदेश

खबर संसार हल्द्वानी.नृत्य संगीत के माध्यम से इंस्पिरेशन विद्यालय के बच्चों ने वार्षिकोत्सव के भव्य मंच से दिया सामाजिक एकता व शांति का नैतिक संदेश। इंस्पिेरशन सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय काठगोदाम का वार्षिकोत्सव स्पेक्ट्रम 26 बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया।समारोह का अलंकरण मुख्य अतिथि डा ० एस0 के0 कश्यप (वाइस चांसलर) गोविन्द बल्लभ पंत विष्वविद्यालय कृषि एवं प्रौघोगिकी, विशिष्ट अतिथि श्री एच0 के0 जोशी (पूर्व प्रधानाचार्य इंस्पिरेशन स्कूल) के द्वारा किया गया साथ ही नगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रबंधक, पी0 एस0 ए0 सदस्य, विद्यालय के प्रबंधक श्री दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ0 गीतिका बल्यूटिया, श्री संजय बल्यूटिया, श्रीमती गायत्री बल्यूटिया, प्रबंध समिति की सदस्य सुश्री आयुषी बल्यूटिया, तक्ष बल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

मुख्य अतिथि डा ० शिवेंद्र कुमार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि “माता-पिता को यह समझना चाहिए कि युवा छात्रों के व्यक्तित्व के एकीकृत और समावेशी विकास का क्या महत्व है, उन्हें उभरने, स्वयं को तलाशने और अपनी क्षमताओं को अधिकतम रूप से प्रकट करने का अवसर देना चाहिए। केवल अकादमिक शिक्षा ही भाग्य का निर्धारण नहीं करती।”प्रथम प्रस्तुति के रूप में गणेश वंदना एवं सरस्वती वन्दना कर समारोह के सफल आयोजन की कामना की गई तत्पश्चात्इसके उपरान्त विद्यार्थियों ने विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनमोहक नृत्यों एवं भावपूर्ण संगीत कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रमों के विवरण के रूप में कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के विद्यार्थियों ने थीम रोबिन हुड के अंतर्गत शकीरा ट्राई एवरीथिंग, व्हट वी गॉट, हैप्पी फैरेल विलियम्स, प्रिंस अली, शॉ योअर सेल्फ, स्पाइडर मैन, आई कैन डू दिस ऑल डे, मुफासा द लॉइन किंग, स्टॅाप फीलिंग्स जैसे कई आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुनिया में शांति कायम रखने का संदेश देना था।इसी क्रम में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन के संघर्ष को प्रस्तुत कर एक फौजी सिपाही से लेकर उनके हॉकी के जादूगर बनने तक की यात्रा का विभिन्न खेल -नृत्यों के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी। जिसमें हैप्पी डांस, परवाह नहीं, लघु नाटिका, आर्मी डांस, हॉकी डांस, कंटेम्प्ररी, योगा तथा स्पोर्टज मिक्स डांस उल्लेखनीय है।

समारोह को चार चांद लगाने हेतु कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा संस्कृति के संग्रह हेतु ‘द म्यूजियम‘ कार्यक्रम के अंतर्गत इंटिरनेशनल डांस, चाइनीज नटराज एवं इजिपशियन डांस, प्रस्तुत किया गया।वही ब्रिटीश शासन के समय दी गई यातनाओं को जेल एक्ट व डांस के माध्यम से समय कालापानी में स्वतंत्रता सेनानियों के साथ हुई बर्बरता को मंच पर जीवन्त किया गया। जो दर्शकों में चर्चा का विषय बना।इसी श्रृंखला में विद्यालय के जूनियर एवं सीनियर म्यूजिक बैण्ड के द्वारा भिन्न-भिन्न गीतों से वाह-वाही लूटी ध्यात्व्य हो कि संगीत कार्यक्रम इस सफल आयोजन का आकर्षण केन्द्र रहा।

उक्त सभी कार्यक्रमों की सराहना मुख्य अतिथि श्री एस0 के0 कश्यप (वाइस चांसलर, गोविन्द बल्लभ पंत विष्वविद्यालय) द्वारा की गई व कार्यक्रम में निहित नैतिक संदेशो को उजागर कर बच्चों व विद्यालय के प्रयासों को सराहा गया।साथ ही विशिष्ट अतिथि द्वारा गत वर्ष 2025-26 के 10 वीं व 12 वीं के सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की ।वार्षिक समारोह ‘स्पेक्ट्रम 2026‘ को सफल बनाने के लिए सभी अतिथिगणों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ0 गीतिका बल्यूटिया के द्वारा सभी को धन्यवाद किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 12 के हसन सुहेल, जितेन्द्र सिंह गड़िया, कक्षा 11 के आरुष लोहनी, तमन्ना भट्ट, समृद्धि शर्मा, कक्षा 10 के मिहिर प्रताप सिंह बिष्ट, सुहाना जोशी कक्षा 9 के अदिति भट्ट, गुरनूर कौर, मेहुल जोषी, व शुभांगिनी जोशी कक्षा 7 से उदय सिहं मेर, प्रियांशी, इशा रावत, कक्षा 6 से पलाक्षा तिवारी कक्षा 4 से अरुणम साह कक्षा 5 से अद्विका जोशी और कक्षा 3 से अवनी जोशी ने किया तथा इस वार्षिकोत्सव की सफलता में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.