HomeNationalnagar nigam चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत

nagar nigam चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत

खबर संसार गांधीनगर: nagar nigam चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, गुजरात नगर निगम चुनाव में भाजपा ने कई सारे रिकार्ड तोड़ते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। जिसमें भारतीय जनत पार्टी को 44 में से 41 सीटों पर जीत मिली है। जिसमें कांग्रेस को दो और आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा है। इस रिकार्ड जीत के साथ भाजपा ने वहां पर अपना परचम लहराया है। वहां पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। यहां करीब 56.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

गांधीनगर nagar nigam 44 में से 41 सीटों पर जीत

गुजरात के गांधीनगर nagar nigam चुनाव में भाजपा को 44 में से 41सीटें जीतकर यह साबित कर दिया कि यहां पर भाजपा से बड़ दल कोई नहीं है। इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। हर ओर मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाइयां दी जा रही हैं। बता दें कि नगर निगम चुनाव के चुनाव रविवार को हुए थे। उसके बाद आज मंगलवार वोटिंग खुली। जिसमें भाजपा ने 44 मे 41 सीटों पर जीत हासिल की।

ये भी पढें- गोल्डी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा इस तरह से

बता दें कि यहां पर मेयर का पद गांधी नगर निगम में अनुसूचित जाति समुदाय के लिए आरक्षित है। यहां पर सभी पांच सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 44 सीटों के लिए कुल 162 उम्मीदवार मैदान में थे। नगर निगम चुनाव में अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, लगभग 56.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

लोगों का पीएम पर विश्वास

nagar nigam चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने पर बीजेपी ने जनता का धन्यावाद दिया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि 44 सीटों में से 41 सीटों पर बीजेपी को जनता ने जिताया है। यह दिखाता है कि लोगों का पीएम मोदी पर विश्वास है। उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव ने यह भी दिखा दिया है कि गुजरात में तीसरी पार्टी की कोई जगह नहीं है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.