खबर संसार नई दिल्ली: आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के Price पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज दिल्ली सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के Price फिर से बढ़ गए। महंगाई के चलते वैसे भी आम आदमी परेशान है। ऊपर हर रोज बढ़ते हर रोज पेट्रोल-डीजल के दाम ने तो जीना ही मुश्किल कर रखा है। जिससे महंगाई चरम पर पहुंच गई है।
पेट्रोल 30 पैसे तो डीजल में 35 पैसे महंगा
बता दे कि पेट्रोल ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। डीजल भी के 100 के आंकड़े के करीब पहुंच चुका है। इससे महंगाई लगातार बढ़ रही है। आज सरकारी तेल कम्पनियों ने पेट्रोल में 30 पैसे तो डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर तक Price बढ़ा दिया है। कीमते बढ़ने के बाद बाद कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104 रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं. चेन्नई में पेट्रोल ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। आज की बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का Price 103.54 रुपये और डीजल की कीमत 92.12 रुपये हो गई है।
ये भी पढें- मोदी जी के द्वारा देश को दी गई योजनाओं का पोस्ट कार्ड के माध्यम से लाभार्थियोंं को लाभ
पिछले 11 दिनों 2.35 पेट्रोल महंगा
यहां बताते चलें कि बीते 11 दिनों में पिछले मंगलवार से पेट्रोल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था। इस बीच हफ्ते में दो दिन बीते बुधवार से इस सोमवार तक दाम नहीं बढ़े। लेकिन इसके अलावा हर रोज इनके कीमतों में बढोत्तरी देखने को मिल रही है।. पिछले 11 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 2.35 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.। और डीजल भी लगातार बढ़ने से 3.50 रुपये तक महंगा हो चुका है।
