खबर संसार हल्द्वानी।पीस कमेटी की बैठक में हुआ डिसाइड ऐसे दीपावली तक व्यवस्था जी हा कोतवाली हल्द्वानी सभागार में आगामी दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी डॉक्टर जगदीश चंद्र, नगर मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, एसडीम हल्द्वानी श्री मनीष कुमार सिंह, नगर आयुक्त श्री पंकज उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री शांतनु पाराशर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी अरुण कुमार सैनी, थानाध्यक्ष बनभुलपुरा प्रमोद पाठक, व समस्त चौकी प्रभारी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी, फड़ ठेले एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे* गोष्ठी के दौरान वक्ताओं द्वारा दीपावली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में अपने अपने विचार एवं सुझाव व्यक्त किये गये जिस के अनुरूप प्रशासन द्वारा आगामी रणनीति तैयार की जा रही है एवं साथ ही वर्तमान में गोला पुल के टूटने के कारण आगामी त्यौहार हेतु पुनः से ट्रेफिक डायवर्ट प्लान बनाया जा रहा है जिसकी घोषणा तुरंत की जाए जाएगी।



