HomePoliticalसंयोगिता सिंह को मिला पिथौरागढ़ का प्रभार

संयोगिता सिंह को मिला पिथौरागढ़ का प्रभार

खबर संसार पिथौरागढ़। श्रीमती संयोगिता सिंह को मिला पिथौरागढ़ का प्रभार। जी हा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव कि तैयारीयों को तेज करते हुए कांग्रेस ने चुनाव का प्रबंधन सुचारू ढंग से कार्यन्वित करने हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के माध्यम से संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल द्वारा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी कि वरिष्ठ नेता श्रीमती संयोगिता सिंह को कांग्रेस संगठनात्मक् ज़िला पिथौरागढ़ का चुनाव पर्यवेक्षक का प्रभार दिया गया है, ।

संयोगिता सिंह को मिला पिथौरागढ़ का प्रभार

श्रीमती संयोगिता सिंह ने पहिले भी पिथोरागढ़ ज़िला महिला कांग्रेस के दायित्व का सफलतापुर्वक निर्वहन किया है और पिथौरागड़ जनपद का भ्रामन् कर जमीनीस्तर कि राजनितिक गतिविधियों एवं चुनाव के तैयारीयों का जायजा लेकर उसे आलाकमन से अवगत कराया। ज़िले कि पिथोरागढ़ और गंगोलीहाट विधानसभा दायित्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उनको दिया गया है। जमीनीस्तर के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाली श्रीमती सिंह को प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ता उत्साहित है। श्रीमती सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कि अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी, श्री राहुल गाँधी,उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी श्री देवेंद्र यादव ,सहप्रभारी श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोंदयाल एवं नेता प्रतिपक्ष प्रितिम् सिंह का आभार व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.