नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा रेलवे अब trains में कंबल, कंसेशन और पैंट्री की सुविधा नहीं देगा और जनरल टिकट सिस्टम भी खत्म कर देगा। रेलवे ने सर्कुलर जारी कर दी यह जानकारी। बताते चले कि देश में कोरोना का प्रकोप कम होने के साथ ही रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बंद करने और नियमित ट्रेनों (trains) को बहाल करने का फैसला किया है। इ
स्पेशल किराया खत्म किया जा रहा है
इससे यात्रियों को किराए पर राहत मिलेगी। कोरोना काल में यात्रियों को सफर के लिए 30 फीसदी ज्यादा किराया देना पड़ रहा था। लेकिन रेल (trains) यात्रियों को कोरोना काल से पूर्व में मिलने वाली कई सुविधाएं नहीं मिलेंगी। रेलवे के सर्कुलर में कहा गया है कि एडवांस में बुक हो चुकीं टिकटों पर रेलवे की ओर से न ही कोई अतिरिक्त किराया वसूल किया जाएगा और न ही कोई पैसा वापस किया जाएगा।
रेलवे का यह भी कहना है कि भले ही स्पेशल किराया खत्म किया जा रहा है लेकिन ट्रेनों (trains) का किराया प्री-कोविड लेवल पर ही रहेगा। पहले की तरह कंबल, कंसेशन और पैंट्री की सुविधा बहाल नहीं होगी। ट्रेनों के नियमित परिचालन के बावजूद राजधानी और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी पैंट्री में कोरोना काल वाली स्थिति रहेगी। यानी कुक्ड फूड नहीं मिलेगा बल्कि रेडी टु ईट फूड मिलेगा। जनरल टिकट वाला सिस्टम भी खत्म होने जा रहा है। साथ ही कोरोना काल से पूर्व यात्रियों की मिलने वाली विशेष छूट भी बहाल नहीं की गई है।
इसे भी पढ़े-Jan Dhan अकाउंट वाले तुरंत करें ये काम! वरना लाखों रुपये का होगा नुकसान
इसमें बुजुर्गों को रेल (trains) किराए में मिलने वाली छूट भी शामिल है। संचालन ठप होने से हुए नुकसान को पूरा करने के लिए रेलवे ने किराए में दी जाने वाली रियायतें खत्म कर दी थीं। इनमें वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही कुल 30 श्रेणियों में मिलने वाली रियायत शामिल थी।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



