खबर संसार, नई दिल्ली: सौरव गांगली बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद समिति के President, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पुरूष क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब तक यह जगह उनके साथी खिलाड़ी रहे अनिल कुंबले संभाल रहे थे। उनकी जगह अब ये पद सौरव गांगुली संभालेंगे। ICC ने आज बुधवार 17 नवंबर को इसकी पुष्टि की है। 2012 से अनिल कुंबले ICC President पद पर तीन बार तीन-तीन साल की अधिकतम समय सीमा तक जिम्मेदारी संभालने के बाद इस पद से हट गये। क्रिकेट कमिटी के पास प्लेइंग कंडीशन और खेल से जुड़े नियम कानून बनाने की जिम्मेदारी रहती है।
ये भी पढें- शराब के साथ ये व्यक्ति खाता था इंसानों का कच्चा Meat, हुई उम्रकैद
(अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा, ‘मुझे आईसीसी क्रिकेट समिति के चेयरमैन के पद पर सौरव का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के तौर पर और फिर प्रशासक के रूप में उनके अनुभव से हमें भविष्य में क्रिकेट फैसले लेने में मदद मिलेगी।’ उन्होंने अनिल कुम्बले को इस जिम्मेदारी को लंबे समय तक संभालने के लिए शुक्रिया भी कहा। खिलाड़ियों के तौर पर और फिर प्रशासक के रूप में उनके अनुभव से हमें भविष्य में क्रिकेट फैसले लेने में मदद मिलेगी। ’’ BCCI आगामी वर्षों में कई बड़े टूर्नामेंट्स की मेजबानी करेगा।
इसलिए हमेशा याद किए जाएंगे कुंबले
आईसीसी में अनिल कुंबले के काम को केवल इसलिए याद नहीं किया जाएगा कि उन्होंने सफलतापूर्वक 3 कार्यकालू पूरे किए। उन्होंने बीते 9 सालों में कई अहम सुधार किए। उन्होंने डीआरएस का नियमित और निरंतर इस्तेमाल से लेकर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन से निपटने के लिए मजबूत प्रक्रिया अपनाकर खेल के स्तर को ऊंचा किया। अपने कार्यकाल के दौरान कुंबले किसी विवाद में नहीं फंसे।



