जी, हां आप ने सही पढ़ा़ एक युवक Chhath Puja में अपने एक जानने वाले के यहा दिल्ली से फल पहुंचाने गया और उसे जबरन बंधक बना कर उस की शादी करा दी गई हम बात कर रहे है। ‘पकड़ुआ’ या ‘पकड़ौआ’ विवाह जो बिहार के कुछ जिलों में बेहद पॉपुलर हैं और ये पिछले काफी समय से चला आ रहा है, हालाँकि समय बदलने के साथ इस प्रथा पर बहुत हद तक रोक भी लगी है लेकिन अभी भी ये कहीं-कहीं पर जारी है। एक बार फिर से बिहार के गया जिले में पकड़ुआ विवाह का मामला सामने आया है।
पुलिस को दी जानकारी
जिले के मोहिउद्दीनपुर गाँव निवासी गुड्डू कुमार पिता उमाकांत प्रसाद ने नवादा नगर थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका पकड़ुआ विवाह वजीरगंज थाना क्षेत्र के सरबहना गाँव में शंभु प्रसाद की बेटी रानी कुमारी के साथ करा दी गई। युवक ने बताया कि उसे करीब एक सप्ताह तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और प्रताड़ित किया गया। (Chhath Puja)
परीक्षा देने का बहाना बनाकर युवक वहाँ से भागकर अपने गाँव आया और थाने में शिकायत की। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक गुजरात के वापी स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। दिवाली के समय वह अपने मौसा के यहाँ दिल्ली गया था, जो कि वहाँ फल बेचने का काम करते हैं। युवक ने कहा कि मौसा के पास में ही लड़की का बहनोई भी फल बेचने का काम करता है, वहाँ उसकी उससे जान-पहचान हो गई।
जबरन पकड़ुआ विवाह करा दिया गया
गुड्डू ने बताया कि इसी बीच छठ पूजा (Chhath Puja) के लिए लड़की के बहनोई ने उससे सरबहना में फल पहुँचाने का अनुरोध किया। जब वह फल लेकर नवादा पहुँचा तो उसे बंधक बना लिया गया और उसका जबरन पकड़ुआ विवाह करा दिया गया। गुड्डू ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह लड़की के भाई के साथ कमरे में सोए हुए थे। उन्होंने कहा, “मैं ऐसे ही गंजी में सोया हुआ था।
इसे भी पढ़े-रोड पर चालान कटने का डर हुआ खत्म, स्मार्ट फ़ोन में रखना हो ये ऐप
वह (लड़की का भाई) रात में कब किवाड़ (दरवाजा) खोल कर बाहर गया और गाँव के 10-12 लोगों को बुला कर आया। मुझे पता नहीं चला। वो लोग मुँह में गमछी बाँध कर आया और मुझे उठाया। मैं तो बिलकुल डर गया कि ये लोग क्या करने वाले हैं तो मैंने पूछा कि यह सब क्या हो रहा है तो उसने कहा कि पहले आप रूम के अंदर तो चलो। इसके बाद वो लोग मुझे जबरदस्ती रूम के अंदर लेकर गया। फिर रूम में बंद करके डरा-धमका कर जबरदस्ती शादी करवाया गया।” (Chhath Puja)



