खबर संसार हल्द्वानी। जमीनी विवाद के लेनदेन को लेकर 420 का मुकदमा। जी हा 1250 स्क्वायर फिट के प्लॉट के खरीद फरोख्त का मामला सामने आया है। जिसमे गुड्डी भंडारी ने सुजीत चड्डा पुत्र दलजीत सिंह चड्डा के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर कराई है। पुलिस ने एफ आई आर नंबर- 617/21
धारा – 420 भादवि. के तहत मामला दर्ज किया है।
जमीनी विवाद के लेनदेन को लेकर 420 का मुकदमा महिला ने इसके खिलाफ कराया
मामले में वादिनी गुड्डी पत्नी चन्द्र सिंह निवासी मकान नं0 7 संगम बिहार फेस -1कुसुमखेड़ा हल्द्वानी जिला नैनीताल ने दर्ज कराया है जिसमे वादी यानी गुड्डी द्वारा तहरीर के माध्यम से अवगत कराया गया है कि सुजीत चड्डा पुत्र दलजीत सिंह चड्डा निवासी रामपुर रोड गली नं0 6 हल्द्वानी जिला नैनीताल से अनुबन्धित भूमि जो कि ग्राम बाबा बालकनाथ आश्रम राधा बिहार कालोनी तहसील हल्द्वानी जिला नैनीताल के खसरा नम्बर 680 क रकवई 1250 वर्ग फिट भूमि रू0 18,75,000/-(अठारह लाख पिछत्तर हजार रूपये) में तय कर खरीद लेने जिसके एवज में खुद के द्वारा दिनांक 08.08.2020 तक नकद 4,00,000/- एंव चैक द्वारा रू0 1200000/दिए। कुल 16,00,000/-सुजीत चड्डा को नकद व चैक के रूप में अदा करने उसके बाद सुजीत चड्डा द्वारा खुद को कुल 6,59,000/- रू0 वापस करने खुद के साथ धोखाधड़ी करने की लाकर दाखिल की दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर FIR NO 617/21 U/S 420 IPC पंजीकृत किय गया । मामले के विवेचक उपनिरीक्षक मनोज यादव कोतवाली हल्द्वानी कर रहे है। दूसरी और सुजीत का कहना है की उसने कोई फ्रॉड नहीं किया है। उसके पास पूरे पेपर और सबूत है।
