HomeLocal...जनाब अब ताज नहीं तिरंगा चौराहा कहिए

…जनाब अब ताज नहीं तिरंगा चौराहा कहिए

हल्द्वानी खबर-संसार । …जनाब अब ताज नहीं तिरंगा चौराहा कहिए, जी हां हल्द्वानी काठगोदाम की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से ताज चौराहा का नाम तिरंगा चौराहा के रूप में जाना जाएंगा। इसको भव्य रूप दिए जाने की योजना है। जिसका एलान जल्द किया जाएगा।

जनाब ताज नहीं तिरंगा चौराहा कहिए

बताते चले की इस चौराहे का पहले नाम छतरी चौराहा था इसके बाद इसका नाम ताज चौराहा किया गया। और नगर निगम की बोर्ड की मीटिंग में महापौर तो जोगेंद्र सिंह रौतेला की अध्यक्षता में 15 प्रस्तावो पर मोहर लगी है जिसमे से एक इस चौहराहा का नाम तिरंगा चौराहा करने पर सहमति बनी है।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान नगर निगम की बोर्ड बैठक में निकाय एक्ट के अनुसार नगर आयुक्त और महापौर नेपत्रकारों को बोर्ड मीटिंग में उपस्थिति की मनाही की बात की रखी । उनको बाद में ब्रीफिंग करने के लिए कहां गया इससे पूर्व पत्रकार भी बोर्ड मीटिंग में बैठे रहते थे। बोर्ड मीटिंग में घोड़ा बग्गी, निगम की दुकानों पर टैक्स बढ़ाने, सफाई की उचित व्यवस्था, दुकानों के नवीनीकरण इत्यादि पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महापौर डॉक्टर जोगेंद्र सिंह रौतेला नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन सहायक नगर आयुक्त ब्रजेंद्र चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल,सहित दो दर्जन से अधिक पार्षद मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.