spot_img
spot_img
HomeUttarakhandक्या बिंदुखत्ता को मिलेगा उसका मनचाहा तोहफा?

क्या बिंदुखत्ता को मिलेगा उसका मनचाहा तोहफा?

खबर संसार लालकुआं | क्या बिंदुखत्ता को मिलेगा उसका मनचाहा तोहफा?हमेशा से राजनीतिक दलों के लिए सोने का अंडा देने वाला बिंदुखत्ता, और देश के सबसे बड़े गाँव के रूप में चर्चित बिन्दुखत्ता एक बार फिर से चर्चा का हिस्सा बन गया है अब देखना है इस सोने के अंडे को बीजेपी फिर से खाएंगी या कांग्रेस लपक लेंगी , आपको बता आज की तारीख में लालकुआं विधानसभा में लगभग लगभग 1,09000 वोटर्स है जिसमें एक हिस्सा बिंदुखत्ता का है जिसमें करीब 95 हजार से अधिक आबादी और 50 हजार के आसपास लगभग वोटर है आपको ये भी बता दें कि 3470 हेक्टेयर वन भूमि पर बिंदुखत्ता की बसासत बसी हुई है |

क्या बिंदुखत्ता को मिलेगा उसका मनचाहा तोहफा?

इस वन गांव में आपको स्कूल कॉलेज बाजार, सड़क, बिजली,पानी हेल्थ सेंटर सब कुछ मिल जाएगा लेकिन जिस भूमि पर लोग रह रहे उनका मालिकाना हक उनके पास नहीं है और न ही वो अपना प्रधान चुन सकते है क्योंकि परिवार रजिस्टर ही नहीं बना है लेकिन मजे की बात देखो ये लोग लोकसभा और विधानसभा में वोट डाल सकते है ये तो हाल बना रखा है नेताओं ने, यानि अपने फायदे का जुगाड़ तो दशकों से कर रखा है लेकिन जनता बेचारी? वो कहते है न अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता? अब देखना ये है कि आज एक बार फिर चुनावी मेला लगा है नेताओं का आना जाना आश्वासन सब होने लगा है कोई टिकट की आश में मुद्दे को केश करकर आगे आना चाहता है यानि सीधे सीधे साफ साफ बोलूं तो बिंदुखत्ता की किस्मत चमकेगी क्या आज? या सालों यानि 1985 से राजनीतिक आश्वासन की तरह आज भी लोगों को दिलासा ही मिलेंगी?

ये बड़ा सवाल है क्योंकि उत्तराखंड राज्य में चुनाव बस होने ही वाले है और थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचने वाले है जी हा दोपहर 2 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर-1, बिंदुखत्ता, लालकुआं पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। जहां उम्मीद जताई जा रही कुछ हो सकता है थोड़ा पुराना इतिहास भी आप लोगों के साथ साझा कर लेता हूं,मूल रूप से वन ग्राम के रूप में नामित नैनीताल जिले का बिंदुखत्ता गांव, अंग्रेजों ने मवेशी पालन और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए वन भूमि को साफ करने के बाद बसाया था। वन ग्राम के दर्जे के साथ, बिंदुखत्ता के निवासियों को आरक्षित वन से काटी गई भूमि पर सामुदायिक अधिकार प्राप्त हुए थे लेकिन व्यक्तिगत अधिकार मिलने का रास्ता राजस्व गांव बनने के साथ ही हो पाएगा ।

 

हालांकि, 1985 से ही यहां के निवासी बिंदुखत्ता को ‘राजस्व गांव’ का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दूं कि राजस्व गांव एक छोटी प्रशासनिक इकाई होती है जिसकी एक निश्चित सर्वेक्षण सीमा होती है जिससे यहां के निवासियों को व्यक्तिगत भूमि स्वामित्व अधिकार प्राप्त होते हैं। वर्तमान में, उनके पास कोई व्यक्तिगत भूमि स्वामित्व या रजिस्ट्री के कागजात नहीं हैं। राज्य सरकार ने 2014 में बिंदुखत्ता निवासियों को भूमि अधिकार और राजस्व गांव का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन कोई आधिकारिक आदेश नहीं दिया गया। बाद में बिंदुखत्ता को नगर पालिका बनाने का भी फैसला किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद सरकार ने यह फैसला वापस ले लिया। 2022 तक राज्य सरकार ने गांव के विद्युतीकरण पर 16 साल से लगी रोक हटा ली है। दरअसल, ये कोई आदिवासी या टोंगिया गांव नहीं है, यहां सभी लोग अन्य परंपरागत वन निवासी की कैटेगरी में आते हैं

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.