HomeSportफंसा पेंच ! क्या फिर बदला जाएगा Team India का कप्तान

फंसा पेंच ! क्या फिर बदला जाएगा Team India का कप्तान

खबर संसार, नई दिल्ली: फंसा पेंच ! क्या फिर बदला जाएगा Team India का कप्तान, 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट और तीन वन-डे मैच खेले जाने हैं जिसके चलते भारतीय क्रिकेट टीम 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण वह पूरी टेस्ट सीरीज से ही बाहर ही रहेंगें। मामला यहां फंसा है कि राहित शर्मा टेस्ट टीम के उपकप्तान है। हालांकि टेस्ट सीरीज के लिए Team India के कप्तान विराट कोहली होंगे।

ये भी पढें- भाजपा को ये two बड़े चेहरे दे सकते हैं झटका ! जल्द थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

यहां बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए Team India ने अजिंक्य रहाणे को हटाकर रोहित शर्मा को उपकप्तान बनाया था। लेकिन चोटिल होने की वजह से रोहित शर्मा टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होंगे तो ऐसे में क्या फिर से अजिंक्य रहाणे को ही वन-डे कप्तान बनाया जाएगा या फिर किसी और को ये जिम्मेदारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि बीसीसीआई द्वारा जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा।

रोहित शर्मा को सौंपी Team India ने वन डे सीरीज की कप्तानी

यहां सवाल ये उठता है कि रोहित शर्मा को वन-डे सीरीज की कप्तानी सौंपी गई हैं। फिलहाल वह टेस्ट सीरीज से बाहर हुए हैं, लेेकिन अगर वह वन-डे सीरीज होने तक वह फिट हो गए तो Team India को नया कप्तान मिल जाएगा। जब सेलेक्टर्स ने टेस्ट टीम का ऐलान किया था, उसी दिन वन-डे टीम की कप्तानी विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा को सौंपी गई गई थी, लेकिन अगर वे कहीं वन डे सीरीज से पहले फिट नहीं हो पाए तो टीम इंडिया को नया कप्तान भी मिल सकता है। खबरें इस तरह की भी आ रही हैं कि विराट कोहली टेस्ट सीरीज में तो रहेंगे, लेकिन वन डे सीरीज के लिए उन्होंने BCCI से आराम की बात कही है, यानी वे वन-डे टीम का हिस्सा शायद न हों। ऐसे में अगर विराट कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा भी नहीं होंगे तो मामला और भी फंस जाएगा। फिर कौन कप्तान बनेगा, ये भी बड़ा सवाल है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.