खबर संसार, लखनऊ: भाजपा को ये two बड़े चेहरे दे सकते हैं झटका ! जल्द थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन, अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विस चुनाव 2022 को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां प्रदेश में सक्रिय हैं। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। ऐसे में जो खबर सामने आ रही है जो वो भाजपा के पैरों तले जमीन खिसका सकती है। भाजपा के two (दो) वरिष्ठ और कद्दावर नेता ‘कमल’ का साथ छोड़कर दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
ये भी पढें- श्रीनगर – Raṅgaret इलाके में सुरक्षाबलों ने किये 2 आतंकी ढेर
उत्तर प्रदेश विस चुनाव 2022 को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने विस चुनाव से पहले ही जनसभाओं की झड़ी लगा दी है। भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में सपा को अपना प्रमुख प्रतिद्वंदी मान रही है। ऐसे में माना जा रहा है भाजपा के two कद्दावर नेता वरुण गांधी और अपना दल से अनुप्रिया पटेल जल्द की अखिलेश यादव की पार्टी (सपा) में शामिल हो सकते हैं।
सपा के साथ जा सकते हैं two कद्दावर नेता वरुण व अनुप्रिया
कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी विस चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव घोषणा से पहले भाजपा को जोर का झटका देने में जुटे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा सरकार में शामिल ”अपना दल” की नेता व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जल्द ही भाजपा का दामन छोड़ सपा में शामिल हो सकती हैं। वही सपा के साथ भाजपा के वरिष्ठ और पूर्व केन्द्रीय मंत्री वरुण गांधी जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वरुण गांधी ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह गांधी परिवार में शामिल हों अथवा सपा में। बता दें कि इन दिनों वरुण गांधी लगातार अपने ट्वीट और पत्रों के जरिए मोदी सरकार पर हमलावर हैं।


