खबर संसार, नई दिल्ली: अलर्ट -अब bird flu का गहराया खतरा, मरने लगे पालतू पक्षी, इन दिनों भारत में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। ताजा मामला केरल से सामने आ रहा है। जहां पर बर्ड फ्लू के तीन मामले सामने आए हैं। इस वायरस को देखते हुए अब तक करीब 25,000 पक्षियों को मारा जाएगा। फिलहाल प्रशासन ने बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
bird flu के चलते पक्षियों को मारने की प्रक्रिया शुरू
मिली जानकारी के अनुसार भारत में एक बार फिर bird flu का खतरा मंडराने लगा है। ताजा मामला केरल के कोट्टायम जिले के वेचुर, अयमानम और कल्लारा पंचायतों में तीन मामले सामने आए हैं। नमूने को भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित गांव के एक किलोमीटर के दायरे में बत्तख, मुर्गियों और अन्य घरेलू पक्षियों को मारने की प्रक्रिया शुरू हो गईं है। इससे पहले ठाकाझी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार को कुल 12,000 बत्तखों मार दिया गया था। अब 25,000 पक्षियों को और मारा जाएगा।
ये भी पढें- को-वैक्सिन का टीका लेने वालों को पहले लगेगी booster dose
एहतियातन अलर्ट जारी करते हुए पशु चिकित्सालयों पर तैनात चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को इस पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए गए हैं। यह दक्षिणी राज्य में bird flu की एक ताजा मामला है जहां पिछले कुछ हफ्तों में बतख और अन्य पालतू पक्षी मर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन ने बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट कर दिया हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बत्तख, मुर्गी, बटेर और घरेलू पक्षियों के अंडे, मांस और खाद के इस्तेमाल और बिक्री पर भी पाबंदी लगा दी गई है।


