खबर संसार नई दिल्ली: को-वैक्सिन का टीका लेने वालों को पहले लगेगी booster dose, देश में आमिक्रोन वायरस को लेकर भारत सरकार पूरी तरह से सर्तक है। वैक्सीन की तीसरे डोज को लेकर तैयारी चल रही है। भारत बायोटेक की को-वैक्सिन के तीसरे डोज की अनुमति एक्सपर्ट्स ने दे दी है। ऐसे में कोवैक्सिन का टीका ले चुके लोगों को पहले कोविड-19 वैक्सीन की booster dose दी जा सकती है। टीकाकरण पर देश के विशेषज्ञ पैनल के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
ये भी पढें- हेलिकॉप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन Varun Singh का निधन
यहां बताते चलें कि WHO ने सिफारिश की है कि ओमीक्रॉन खतरे के मद्देनजर पूरी तरह से निष्क्रिय वायरस-आधारित वैक्सीन लेने वालों को booster dose की खुराक मिलनी चाहिए। साथ ही उन लोगों की भी पहचान की जानी चाहिए, जिन्हें सबसे अधिक इम्युनो-कॉम्प्रोमाइज्ड के रूप में निर्धारित किया गया है। को-वैक्सिन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले ही स्वीकृत मिल चुकी है।
booster dose को लेकर की गई थी सिफारिश
पिछले हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने एक संसदीय स्थायी समिति को जानकारी दी थी कि यदि आवश्यक हो तो तीसरी खुराक booster dose दी जा सकती है, लेकिन दूसरी खुराक के नौ महीने बाद ही दी जाएगी। प्ब्डत् के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि कई देशों के डेटा से पता चलता है कि सेलुलर और म्यूकोसल इम्युनिटी और भी अधिक समय तक चल सकती है।
