हल्द्वानी, खबर संसार। haldwani के एमबी इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। पूरा जनसभा स्थल लोगों से खचाखच भर गया है। ऐसे में व्यवस्था संभालने में पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्कत झेलनी पड़ रही है। फिलहाल पीएम अभी पहुंचे नहीं। कैबिनेट मंत्रियों का संबोधन जारी है।
मोदी के काम करने की लगन उन्हें पहाड़ से इतनी दूर ठंड में खींच लाई
सांसद अजय टम्टा ने कहा कि जैसा उत्साह दिखा है, मोदी जी को लेकर उसने जता दिया कि जनता आनंदित है।उत्तराखंड की जनता जो चाह रही थी उसकी इच्छा के अनुरूप काम हो रहा है। भौगोलिक स्थिति को लेकर हमने उत्तराखंड राज्य की मांग की, तमाम शहादत के बाद अटल जी ने राज्य बनाया। पुष्कर धामी उसी दिशा में काम कर रहे हैं। एक पीएम कहते थे 2 रुपया भेजता हूँ, 15 पैसे पहुंचते हैं। मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाए। एक रुपया भेजते हैं तो किसान के खाते में पूरा रुपया जाता है।
इसे भी पढ़े- अच्छी पत्रकारिता के लिए खबर संसार के दिलीप हुए सम्मानित
haldwani रैली में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए मैदान क्या सड़कों पर जनसैलाब उमड़ चुका है। आज ने पांच साल पहले देहरादून जाने में 8 घंटे लगते थे। आज पांच घंटे लगते हैं। ये डबल इंजन की सरकार है। आज गांवक लोगों का जीवन स्तर बदल गया है। ग्रामीण स्वरोजगार कर रहे हैं। ये हर गांव तक सड़क पहुंचने की उपलब्धि है। हम 2023 तक हर घर नल हर घर जल देने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए समूचा उत्तराखंड उमड़ पड़ा
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए समूचा उत्तराखंड उमड़ पड़ा है। ये 2022 की चुनाव का शुरुआती आगाज है। पौने पांच साल में ऐतिहासिक काम हुए हैं। महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना शुरू की। गरीब परिवारों के लिए बड़ी उपलब्धि थी। लैंगिक समानता बढ़ी है।
लोगों को संबोधित करते हुए haldwani की रैली में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार जनहित में काम कर रही है। देश का हर 5वां सैनिक उत्तराखंड से है। विश्व युद्ध से लेकर गलवन घाटी तक में हमारे सैनिकों ने शहादत दी। 1972 से जारी वन रैंक वन पेंशन की मांग को नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूरा किया। पुष्कर धामी सरकार सैनिक के एक स्वजन को नौकरी देने का फैसला दिया।
पीएम 17,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे
प्रधानमंत्री 17,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर कुमाऊं की 29 विधानसभा सीटों के लिए हुंकार भरेंगे। तो वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत किया। सरकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। पीएम मोदी की रैली का विरोध करने जा रहे युवा कांग्रेस के नाज़िम अंसारी, सोनू कसार, शानू अल्वी समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छतरी चौराहे पर गिरफ्तार कर लिया। haldwani
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें


