HomeLocalअच्छी पत्रकारिता के लिए खबर संसार के दिलीप हुए सम्मानित

अच्छी पत्रकारिता के लिए खबर संसार के दिलीप हुए सम्मानित

हल्द्वानी ख़बर संसार। अच्छी पत्रकारिता के लिए खबर संसार के दिलीप हुए सम्मानित जी हा आज हल्द्वानी चौफला चौराहा स्थित सरवती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के अस्थायी कार्यालय पर एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे ट्रस्ट की अध्यक्षा डॉ रेनू शरण ने ट्रस्ट के सदस्यो द्वारा समाज मे किये गये समाज हित मे और अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनको कर्यालय पर सम्मानित किया।

इसी कड़ी मे डॉ रेनू शरण ने हाल ही मे किच्छा विधान सभा मे एक गरीब गर्भवती महिला राजवती के उसके खुले मैदान मे प्रसव के दौरान उसकी साहयता करने पर खबर संसार के संवाददाता और एन यू जे के अध्यक्ष दिलीप अरोरा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।डॉ रेनू शरण ने कहा की खबर संसार की पूरी टीम इसके लिए बधाई की पात्र है।

और खबर संसार काफ़ी वर्षो से जो निर्भीक पत्रकारता कर रहा है और समाजिक मुद्दों को उठाता रहा है और समाजिक बुराइयों के विरुद्ध हमेशा ही समाज को जगाने का कार्य करता रहा है।और खबर संसार ने जिस तरह इस मामले को दिखाया और शासन प्रशासन तक पहुंचाया जिसके बाद महिला आयोग को भी इस पर संज्ञान लेना पड़ा यह कार्य सरहानीय है इसकी सदैव प्रशंसा की जाती रहेगी।

कार्यक्रम के अंत मे कुछ बच्चो को अंग वस्त्र भी भेंट किये गये । इस मौक़े पर ट्रस्ट की टीमों मे बरेली से मेघा,सना और मुरादाबाद से रेनू चौधरी उमा कुरैशी, रुद्रपुर से अपर्णा पर हरपाल सिंह, किच्छा से दया डसीला, अलका रस्तोगी,संतोषी,किशोर कुमार अमर ठुकराल, एडवोकेट आरती कश्यप कीर्ति कश्यप, मुकेश भास्कर,आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.