जम्मू, खबर संसार। माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रधामंत्री व राष्ट्रपति ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। तो वहीं उपराज्यपाल ने मृतकों को दस-दस लाख रूपये मुआवजा देने का ऐलान भी किया है।
तो वहीं, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग ने बताया कि इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। श्राइन बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि, हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई और 15 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। सरकार ने तीन सदस्यों की टीम को उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम करेंगे और उनके अलावा एडीजीपी जम्मू जोन और डिविजनल कमिश्नर जम्मू इसके सदस्य होंगे।
इसे भी पढ़े-राशि फल 2022 आपके लिए है खास !
अस्पताल प्रशासन से मिली मृतकों की सूची
- धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर
- स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद
- धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी
- विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी
- डा. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी
- विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली
- सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली
- ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा
चार लोगों की अभी पहचान नहीं हुई है।
राष्ट्रपति ने व्यक्त किया शोक
वैष्णो देवी में हुए हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, वैष्णो देवी भवन में हुई भगदड़ में लोगों की जान जाने की खबर से बेहद आहत हूं। मैं दिल से मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्रता से ठीक होने की कामना करता हूं।
एलजी ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख के मुआवजे का एलान
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने भी माता वैष्णो देवी पर हुई भगदड़ को लेकर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संवेदना और प्रार्थना मृतकरों और घायलों के परिवार के साथ है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से बात की है। उन्हें हालात के बारे में पूरी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है। सभी मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और सभी घायलों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों के इलाज का खर्च श्राइन बोर्ड वहन करेगा। जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
केंद्रीय मंत्री ने भी जताया दुख
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

